खोज

महाधर्माध्यक्ष एडगर पेना पार्रा से मुलाकात करते संत पापा महाधर्माध्यक्ष एडगर पेना पार्रा से मुलाकात करते संत पापा 

वाटिकन राज्य सचिवालय में नया स्थानापन्न

संत पापा फ्राँसिस ने बेनेजुएला के महाधर्माध्यक्ष एडगर पेना पार्रा को वाटिकन राज्य सचिवालय में प्रस्तुत किया जिनके साथ वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल परोलिन भी उपस्थित थे।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

58 वर्षीय महाधर्माध्यक्ष पेना ने वाटिकन सचिवालय में सार्वजनिक मामलों में स्थानापन्न की नयी जिम्मेदारी सोमवार को ग्रहण की। वे कार्डिनल अंजेलो बेच्चू के स्थान पर कार्य करेंगे जिन्हें संत पापा ने हाल ही में संत प्रकरण परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया।

परमधर्मपीठ में राजनायिक सेवा

महाधर्माध्यक्ष एडगर का जन्म बेनेजुएला के माराकाइबो में 6 मार्च 1960 को हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 23 अगस्त 1985 को माराकाइबो धर्मप्रांत के लिए हुआ था। उन्होंने कलीसियाई कानून में डिग्री हासिल की है। परमधर्मपीठ में सेवा देना उन्होंने 1 अप्रैल 1993 से आरम्भ किया, जहाँ वे केनिया, यूगोस्लाविया और संयुक्त राष्ट्र में परमधर्मपीठ के प्रतिनिधि रहे। वे दक्षिण अफ्रीका, होंडूरास एवं मैक्सिको में प्रेरितिक राजदूत भी रहे।

पाकिस्तान एवं मोज़म्बिक के प्रेरितिक राजदूत

8 जनवरी 2011 को वे थेलेपते के महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किये गये। वे 2001 से 2014 तक पाकिस्तान के प्रेरितिक राजदूत रहे तथा 21 फरवरी 2015 से मोजम्बिक के प्रेरितिक राजदूत थे।

वे स्पानी के साथ-साथ, इताली, अंग्रेजी, फ्रेंच, पुर्तुगाली एवं क्रोवेशियाई भाषा बोलते हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

16 October 2018, 16:46