वाटिकन में क्रिसमस संगीत कार्यक्रम का आयोजन वाटिकन में क्रिसमस संगीत कार्यक्रम का आयोजन 

वाटिकन में क्रिसमस संगीत कार्यक्रम

क्रिसमस के उपलक्ष्य में 15 दिसम्बर को वाटिकन के पौल षष्ठम सभागार में संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। संगीत कार्यक्रम का आयोजन युगांडा एवं ईराक के शरणार्थियों की मदद करने के लिए किया गया है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

संगीत कार्यक्रम द्वारा युगांडा में शरणार्थियों की स्थिति में सुधार लाने हेतु "डॉन बोस्को मिशन" तथा इराकी शरणार्थियों को शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से "स्कोलास परियाजना" द्वारा प्रयास की जाएगी। कार्यक्रम 15 दिसम्बर को 18.30 बजे पौल षष्ठम सभागार में आयोजित किया गया है।

शरणार्थियों पर विशेष ध्यान

इस वर्ष संगीत कार्यक्रम की विषयवस्तु है "शरणार्थी"। विस्थापन एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। इस कार्यक्रम में शरणार्थियों पर विशेष प्रकाश डाला जाएगा जो पड़ोसी देशों की ओर प्रस्थान करते हैं। दक्षिणी सूडान में युद्ध के कारण हजारों शरणार्थी युगांडा में शरण लेना चाहते हैं। जहाँ सलेशियन डॉन बोस्को मिशनरी उनका स्वागत करते हैं। वे युवाओं को विशेष शिक्षा प्रदान करते ताकि उन्हें शिविर के अंदर काम में लगाया जा सके। उसी तरह स्कोलास ओकारेन्तस परियोजना इराक के एरबिल में कार्यरत है जो इटली के विश्व विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ सहयोग कर शऱणार्थी शिविरों की मदद करते हैं। 

संगीत एवं पड़ोसियों के प्रति प्रेमी

सन् 1993 से ही वाटिकन में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें इटली एवं विभिन्न देशों के कई कलाकार मुफ्त में अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। संगीत कार्यक्रम में संगीत के साथ-साथ एकात्मता के उत्तम प्रदर्शन की भी कोशिश की जाती है। क्रिसमस के संगीत कार्यक्रम में विशेष रूप से क्रिसमस का संदेश दिया जाता है।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

25 October 2018, 16:23