खोज

माता मरियम से प्रार्थना करते संत पापा फ्राँसिस माता मरियम से प्रार्थना करते संत पापा फ्राँसिस 

आज शाम 6 बजे शांति के लिए पोप के साथ रोजरी विन्ती

संत पापा फ्राँसिस ने 31 मई को माता मरियम का अपनी कुटुम्बनी एलिजाबेथ से मुलाकात के पर्व के अवसर पर माता मरियम के सदगुणों पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रार्थना करने का आह्वान क्या है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सटी, मंगलवार, 31 मई 2022 (रेई) ˸ संत पापा फ्राँसिस ने 31 मई को माता मरियम का अपनी कुटुम्बनी एलिजाबेथ से मुलाकात के पर्व के अवसर पर माता मरियम के सदगुणों पर प्रकाश डालते हुए उनसे शांति हेतु प्रार्थना करने का आह्वान क्या है।  

संत पापा ने 31 मई के ट्वीट संदेश में लिखा, "मरियम का विश्वास नबी के समान है। खुद अपने जीवन से मरियम, मानव इतिहास में ईश्वर की उपस्थिति की ओर एक भविष्यसूचक चिन्ह हैं, उनके करुणामय हस्तक्षेप की ओर जो दुनिया के तर्क को हराता, दीनों को उठाता एवं शक्तिशालियों को नीचे गिरा देता है।"(लूक. 1:52)

संत पापा फ्राँसिस उन लोगों के लिए आशा के चिन्ह स्वरूप मई माह के अंतिम दिन रोजरीमाला विन्ती कर रहे हैं, जो यूक्रेन एवं विश्व के विभिन्न हिस्सों में जारी युद्ध से पीड़ित हैं। 31 मई को संत पापा फ्राँसिस रोम समयानुसार शाम 6.00 बजे, रोम के संत मरिया मेजर महागिरजाघर में शांति की रानी मरियम के सामने रोजरी प्रार्थना करेंगे। संत पापा ने दुनिया के हर क्षेत्र के विश्वासियों को आमंत्रित किया है कि रोजरी प्रार्थना द्वारा शांति हेतु संत पापा की प्रार्थना में सहभागी हों। रोजरी माला विन्ती को वाटिकन के आधिकारिक चैनलों द्वारा लाईव प्रसारित किया जाएगा।

संत पापा ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, "आज शाम 6 बजे मरिया मेजर महागिरजाघर में शांति के लिए रोजरी प्रार्थना करेंगे। माता मरियम के माध्यम से ईश्वर से शांति के वरदान के लिए प्रार्थना करेंगे, जिसकी दुनिया प्रतीक्षा कर रही है।"

31 May 2022, 16:06