अफ़गानिस्तानी परिवार के साथ सन्त पापा फ्राँसिस, तस्वीरः 13.10.2021 अफ़गानिस्तानी परिवार के साथ सन्त पापा फ्राँसिस, तस्वीरः 13.10.2021 

सन्त तेरेसा एवं ग्रामीण महिलाओं पर सन्त पापा फ्राँसिस के ट्वीट

सन्त पापा फ्राँसिस ने शुक्रवार 15 अक्टूबर को कलीसिया की आचार्या येसु की सन्त तेरेसा तथा ग्रामीण महिलाओं को समर्पित विश्व दिवस पर दो अलग-अलग ट्वीट सन्देश प्रकाशित किये।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 15 अक्तूबर 2021 (रेई, वाटिकन रेडियो): सन्त पापा फ्राँसिस ने शुक्रवार 15 अक्टूबर को कलीसिया की आचार्या येसु की सन्त तेरेसा तथा ग्रामीण महिलाओं को समर्पित विश्व दिवस पर दो अलग-अलग ट्वीट सन्देश प्रकाशित किये।

येसु की सन्त तेरेसा

कलीसिया की आचार्या येसु की सन्त तेरेसा के पर्व दिवस पर जारी अपने ट्वीट सन्देश में सन्त पापा ने लिखाः येसु की सन्त तेरेसा हमें सिखाती हैं कि प्रार्थना असाधारण चीजों का अनुभव करना नहीं है, बल्कि प्रार्थना येसु ख्रीस्त  के साथ जुड़ना है और इस मिलन का संकेत हमें उदारता के कार्यों में मिलता है।  

ग्रामीण महिलाएँ

15 अक्टूबर को मनाये जाने वाले ग्रामीण महिलाओं को समर्पित विश्व दिवस पर प्रकाशित ट्वीट सन्देश में सन्त पापा लिखाः  

ग्रामीण महिलाओं के पास हमें यह सिखाने के लिए बहुत कुछ है कि कैसे प्रयास और बलिदान हमें ऐसे नेटवर्क बनाने की अनुमति देते हैं जो भोजन तक पहुंच को सुनिश्चित करते हैं तथा संसाधनों का समान वितरण सम्भव बनाते हैं। साथ ही इस संभावना को भी मूर्तरूप देते हैं कि हर इंसान अपनी आकांक्षाओं को पूरा कर सकता है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

15 October 2021, 11:41