केरल प्रदेश में बसंत के मौसम पर  प्राकृतिक सुन्दरता केरल प्रदेश में बसंत के मौसम पर प्राकृतिक सुन्दरता 

ईश्वर महिमामय व रहस्यमय ढंग से सृष्टि में मौजूद हैं, संत पापा

"लौदातो सी" अभियान द्वारा आयोजित "सृष्टि का मौसम 2021" का समारोह पहली सितम्बर से 04 अक्टूबर तक जारी रहेगा। सृष्टि में ईश्वर की उपस्थिति को महसूस करने के लिए आंतरिक मौन की जरुरत है। संत पापा ने सभी को शांत रहने और मनन-चिंतन करने हेतु प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 6 सितम्बर 2021 (रेई) : "लौदातो सी" अभियान ने सृष्टि के मौसम 2021 के लिये कई पहलें आरम्भ की हैं, जिनमें प्रार्थना सभाएँ, संगोष्ठियाँ आदि शामिल हैं। संत पापा फ्राँसिस ने समस्त काथलिक विश्वासियों से आग्रह किया है कि वे, सृष्टि के मौसम 2021 द्वारा आयोजित पहलों में सक्रिय रूप से भाग लें। संत पापा ने ट्वीट कर सृष्टि में ईश्वर की मौजूदगी का एहसास करने हेतु प्रेरित किया।

संदेश में उन्होंने लिखा, "ईश्वर महिमामय और रहस्यमय ढंग से सृष्टि में मौजूद है क्योंकि वह प्रभु है जो उस पर शासन करता है। उन्हें पाने के लिए, हमें चुप रहने, सुनने, चिंतन करने की आवश्यकता है।" # सृष्टि का मौसम

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

06 September 2021, 15:42