बोसनिया में माता मरियम की प्रतिमा के सामने प्रार्थना करते लोग बोसनिया में माता मरियम की प्रतिमा के सामने प्रार्थना करते लोग 

माता मरियम का जन्मदिन पर संत पापा का ट्वीट संदेश

संत पापा फ्राँसिस ने 8 सितंबर को माता मरियम का जन्मदिन पर और अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस को ध्यान में रखते हुए दो टवीट किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 8 सितम्बर,2021 (रेई) : माता कलीसिया 8 सितंबर को माता मरियम का जन्मदिन मनाती है। इस दिन संत पापा ने ट्वीट कर सभी ख्रीस्तियों से माता मरियम की मध्यस्ता द्वारा ईश्वर की संतान होने की खुशी का अनुभव करने हेतु प्रेरित किया।

1ला ट्वीट

संदेश में संत पापा ने लिखा, ” इस दिन जब हम माता मरियम के जन्म का समारोह मनाते हैं, तो हम अपनी माँ से ईश्वर की संतान होने की सुंदरता को फिर से खोजने, मतभेदों एवं संघर्षों को दूर करने,और भाई-बहनों के रूप में जीने में हमारी मदद करने हेतु याचना करें।“

2रा ट्वीट

आज अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस है। संत पापा ने ट्वीट कर मानव इतिहास में शिक्षा के अनमोल योगदान एवं इसके हस्तांतरण पर प्रकाश डाला।

संदेश में उन्होंने लिखा, “शिक्षा दुनिया और इतिहास को मानवीय बनाने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। शिक्षा सबसे बढ़कर प्यार और जिम्मेदारी है जो समय के साथ पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तांतरित होता है।“ # साक्षरता दिवस

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

08 September 2021, 15:30