माता मरियम से प्रार्थना करते संत पापा फ्राँसिस माता मरियम से प्रार्थना करते संत पापा फ्राँसिस 

पोप ने बुढ्डापेस्ट एवं स्लोवकिया की यात्रा को माता मरियम को समर्पित किया

संत पापा फ्राँसिस 12 सितम्बर को बुढ्डापेस्ट एवं स्लोवकिया की प्रेरितिक यात्रा शुरू करेंगे। हर बार की तरह उन्होंने इस बार भी अपनी इस प्रेरितिक यात्रा को शुरू करने से पहले शुक्रवार को रोम स्थिति मरियम मेजर गिरजाघर जाकर अपनी 34वीं प्रेरितिक यात्रा की सफलता हेतु रोम की संरक्षिका माता मरियम से प्रार्थना की।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सटी, शनिवार, 11 सितम्बर 2021 (रेई)- वाटिकन प्रेस कार्यालय के अनुसार संत पापा ने शुक्रवार शाम 7 बजे संत मरिया मेजर महागिरजाघर जाकर माता मरियम से प्रार्थना की।

संत पापा वहाँ कुछ देर प्रार्थना में रूके और माता मरियम की तस्वीर स्थित वेदी पर फूलों का गुच्छा अर्पित किया।

परम्परा के अनुसार तस्वीर को 590 ई. में संत ग्रेगोरी महान के समय रोम तब लाया गया था।

माता मरियम से प्रार्थना करने के बाद संत पापा वाटिकन स्थित संत मर्था लौटे।

स्लोवाकिया की प्रेरितिक यात्रा में संत पापा शसतिन स्थित दुःखों की माता मरियम राष्ट्रीय तीर्थस्थल का दौरा करेंगे।

कार्डिनल परोलिन के अनुसार इस यात्रा के दौरान वे उस तीर्थस्थल पर ख्रीस्तयाग अर्पित करेंगे जहाँ वे अपने ऑपरेशन की सफलता के लिए माता मरियम को धन्यवाद देंगे एवं पीड़ित लोगों को उनके सिपूर्द करेंगे। 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 September 2021, 16:15