कुँवारी मरियम का स्वर्गोदग्रहण महापर्व कुँवारी मरियम का स्वर्गोदग्रहण महापर्व 

प्रार्थना करने का एक बेहतर तरीका

संत पापा फ्रांसिस ने कुँवारी मरियम के स्वर्गोदग्रहण महापर्व के पहले दिन प्रार्थना करने हेतु माता मरियम के समान ईश्वर के सामने खुला होने का प्रोत्साहन दिया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार, 14 अगस्त 2021 (रेई)- संत पापा फ्रांसिस ने शनिवार के ट्वीट संदेश में लिखा, "प्रार्थना करने का ऐसा कोई बेहतर तरीका नहीं है कि आप मरियम के समान खुले मनोभाव के साथ, अपने हृदय को ईश्वर के लिए खोलें ˸ ‘प्रभु आप क्या चाहते हैं, कब चाहते हैं और किस तरह चाहते हैं।'"

15 अगस्त को काथलिक कलीसिया माता मरियम के स्वर्गोदग्रहण का महापर्व मनाती है। माता मरियम के सशरीर स्वर्ग में उठा लिये जाने के उपलक्ष्य में यह पर्व मनाया जाता है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

14 August 2021, 15:12