उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, बुधवार, 11 अगस्त 2021 (रेई)- मानव जीवन में समय-समय पर नवीनीकरण की आवश्यकता होती है क्योंकि जीवन की व्यस्तता और उतार-चढ़ाव में यह अपनी दिशा से भटक जाता है। हम अपने जीवन में किस तरह नवीनीकरण कर सकते हैं?
संत पापा ने नवीनीकरण का उपाय बतलाते हुए संदेश में लिखा, "बाह्य नियम जीवन नहीं ला सकता क्योंकि यह हृदय का परिवर्तन नहीं करता है। ख्रीस्तीय जीवन में सच्ची नवीनता पवित्र आत्मा से संचालित जीवन द्वारा आती है जो हमें नियम से मुक्त करती और साथ ही साथ, प्रेम की आज्ञा में इसे पूर्ण करती है।"
