उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, मंगलवार, 10 अगस्त 2021 (रेई)- पोप फ्रांसिस ने जर्मनी के बर्लिन में विज्ञान के लिए मैक्स प्लैंक यूनिट के संस्थापक और निदेशक प्रोफेसर इमैनुएल मैरी चार्पेंटियर को परमधर्मपीठीय विज्ञान अकादमी का नया सामान्य सदस्य नियुक्त किया।
जीवनी
फ्राँस में 11 दिसम्बर 1968 को जन्में इमैनुएल पेरिस के यूनिवर्सिटी पियरे एट मैरी क्यूरी में जीव विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव रसायन और आनुवंशिकी में विशिष्टता हासिल की हैं।
वे मैक्स प्लैंक यूनिट फॉर द साइंस ऑफ पैथोजेन्स, बर्लिन, जर्मनी की वैज्ञानिक और प्रशासनिक निदेशक हैं, और हम्बोल्ट-यूनिवर्सिटी ज़ू बर्लिन के इंस्टीट्यूट फर बायोलॉजी में माइक्रोबायोलॉजी की मानद प्रोफेसर हैं। उन्होंने स्वीडेन के उमेया विश्वविद्यालय में प्राध्यापक का काम किया है।
2020 में फ्रोफेसर इमैनुएल को अमेरिकी बायोकेमिस्ट जेनिफर ऐनी डौडना के साथ, रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
