खोज

नालगोंडा धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष  जोजी गोविंद नालगोंडा धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष जोजी गोविंद  

नालगोंडा के धर्माध्यक्ष जोजी गोविंद सेवानिवृत्त हुए

संत पापा फ्राँसिस ने भारत के नालगोंडा धर्मप्रांत के 77 वर्षीय धर्माध्यक्ष जोजी गोविंद द्वारा प्रस्तुत इस्तीफा पत्र को स्वीकार कर लिया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार,31 जुलाई 2021(रेई) : आंध्र प्रदेश में नलगोंडा धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष जोजी गोविंद ने सेवा निवृति की उम्र सीमा तक पहुंचने के बाद संत पापा फ्राँसिस को अपना इस्तीफा सौंप दिया। संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 31 जुलाई 2021 को धर्माध्यक्ष जोजी गोंविद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है

3 मई 1944 को आंध्र प्रदेश के धर्माराम में जन्मे धर्माध्यक्ष जोजी गोविंद 77 साल के हैं। 26 दिसंबर 1969 को उनका पुरोहिताभिषेक हुआ।

 23 मई, 1997 को नालगोंडा धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष नियुक्त किय गये थे। उनका धर्माध्यक्षीय अभिषेक 24 जून,1997 को हुआ था।

नालगोंडा धर्मप्रांत की सीमाओं के भीतर रहने वाले 6.5 मिलियन से अधिक लोगों में से केवल लगभग 70,000 काथलिक हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

31 July 2021, 14:22