दिल्ली के नवनियुक्त धर्माध्यक्ष दीपक भलेरियन तौरो दिल्ली के नवनियुक्त धर्माध्यक्ष दीपक भलेरियन तौरो 

पोप ने फादर तौरो को दिल्ली का सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्ति किया

संत पापा फ्राँसिस ने फादर दीपक भलेरियन तौरो को दिल्ली महाधर्मप्रांत का सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार, 17 जुलाई 2021 (रेई)- संत पापा फ्राँसिस ने 53 वर्षीय फादर दीपक भलेरियन तौरो को दिल्ली महाधर्मप्रांत का सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। वे कर्नाटक राज्य के हैं और झारखंड के राँची स्थित संत अल्बर्ट कॉलेज के रेक्टर थे।

जीवनी

दिल्ली के नवनियुक्त धर्माध्यक्ष दीपक भलेरियन तौरो का जन्म 2 अगस्त 1967 को कर्नाटक के चिकमागालुर में हुआ था। उन्होंने ईशशास्त्र की पढ़ाई मोरनिंग स्टार क्षेत्रीय सेमिनरी एवं कॉलेज बैर्रकपुर कोलकाता (1986-1990) से पूरी की तथा मुजाफरपुर धर्मप्रांत में दो साल रिजेंसी (1990-1992) करने के बाद, राँची के संत अल्बर्ट कॉलेज से ईशशास्त्र (1992-1996) की पढ़ाई की। उन्होंने आध्यात्मिकता एवं काउंसिलिंग पर बैंगलोर में धर्मराम विद्या क्षेत्रम (2002-2005) से मास्टर की डिग्री प्राप्त की है। 10 मई 1996 को मुजाफ्फरपुर धर्मप्रांत के लिए उनका पुरोहिताभिषेक हुआ था।

उन्होंने निम्न लिखित पदों पर सेवाएँ दीं हैं ˸

- 1996-1997 ˸ समस्तीपुर में पल्ली पुरोहित

- 1997-1999: बेत्तिया में सहायक पुरोहित

- 1999-2002: मुजफ्फरपुर के लघु गुरूकुल में रेक्टर

- 2005-2007: मुजफ्फरपुर के लघु गुरूकुल में रेक्टर

- 2007-2010: मुजफ्फरपुर के धर्माध्यक्ष के सचिव

- 2007-2011: धर्मप्रांतीय युवा मंच के सह-संचालक  

- 2009-2011: बिहार, झारखंड और अंडामन के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन (बीझान) के लिए धर्मप्रांतीय पुरोहितों के सम्मेलन हेतु प्रांतीय सचिव।

- 2009-2011: मुजफ्परपुर के लघुगुरूकुल के रेक्टर।

- 2011-2015: संत अल्बर्ट कॉलेज राँची के प्रोफेसर एवं आध्यात्मिक संचालक।

 2012 – से बिहार, झारखंड और अण्डामन के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के सचिव।

2015 - 2021 – संत अल्बर्ट कॉलेज राँची के रेक्टर।

दिल्ली महाधर्मप्रांत

दिल्ली महाधर्मप्रांत की स्थापना 4 जून 1959 को हुई है। वर्तमान में महाधर्माध्यक्ष अनिल कुटो महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष हैं। महाधर्मप्रांत में करीब 1,00,300 काथलिक विश्वासी हैं जो 61 पल्लियों में रहते हैं। महाधर्मप्रांत में 132 धर्मप्रांतीय पुरोहित, 157 धर्मसमाजी पुरोहित और 413 धर्मबहनें हैं।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

17 July 2021, 11:40