येसु को बपतिस्मा देते संत योहन बपतिस्ता येसु को बपतिस्मा देते संत योहन बपतिस्ता 

संत योहन बपतिस्ता के विनम्र साक्ष्य का अनुसरण करें, पोप

आज काथलिक कलीसिया में संत योहन बपतिस्ता का जन्म दिवस मनाया जाता है। संत पापा ने ट्वीट संदेश में उनकी विनम्रता की याद दिलायी।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 24 जून 21 (रेई)- आज काथलिक कलीसिया में संत योहन बपतिस्ता का जन्म दिवस मनाया जाता है। योहन बपतिस्ता ने येसु से पहले इस दुनिया में जन्म लेकर उनका रास्ता तैयार किया। वे अत्यन्त विनम्र थे जिसके कारण येसु के बारे कहा करते थे, "जो मेरे बाद आने वाले हैं वे मुझसे अधिक शक्तिशाली हैं। मैं उनके जूते का फीता खोलने योग्य भी नहीं हूँ।"

संत पापा फ्रांसिस ने आज के ट्वीट संदेश उन्हें याद करते हुए लिखा, "आज हम संत योहन बपतिस्ता के जन्म दिवस का महापर्व मना रहे हैं। आइये, हम ईश्वर के मेमने के लिए उनके विनम्र साक्ष्य का अनुसरण करें।"

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

24 June 2021, 14:53