संत पापा फ्राँसिस नाइजीरिया के राजदूत श्री पॉल ओगा आदिकवू का प्रत्यय पत्र स्वीकार करते हुए संत पापा फ्राँसिस नाइजीरिया के राजदूत श्री पॉल ओगा आदिकवू का प्रत्यय पत्र स्वीकार करते हुए 

संत पापा ने नाइजीरिया के राजदूत का प्रत्यय पत्र किया स्वीकार

संत पापा फ्राँसिस ने परमधर्मपीठ में नाइजीरिया के राजदूत श्री पॉल ओगा आदिकवू का प्रत्यय पत्र स्वीकार किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार, 21 जून 2021(रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने सोमवार 21 जून को वाटिकन में  परमधर्मपीठ के लिए नाइजीरिया के राजदूत श्री पॉल ओगा आदिकवू का स्वागत किया और उनका प्रत्यय पत्र स्वीकार किया।

संक्षिप्त परिचय

श्री पॉल ओगा आदिकवू का जन्म 19 फरवरी 1958 को हुआ था। उनहोंने नाइजीरिया के संत अगुस्टीन मेजर सेमिनरी,जोस से धर्मशास्त्र में डिग्री की है और बेन्यू स्टेट यूनिवर्सिटी, मकुर्दी से शिक्षा में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

उन्होंने निम्नलिखित पदों पर कार्य किया है:

श्री पॉल ओगा आदिकवू 1985 से 1995 तक नाइजीरिया में, बेन्यू स्टेट स्थित अडोका के होली रोज़री सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक, 1995 से 2006 तक बेन्यू राज्य औके में संत जोसेफ सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल थे। 2006 से 2010 तक वे बेन्यू राज्य अलोका औने में ओकालेक्वो सामुदायिक माध्यमिक विद्यालय, प्रशासन के उप प्रमुख के रुप में काम किया। 2010 से 2013 तक  बेन्यू राज्य के ओटुक्पो कम्युनिटी सेकेंडरी स्कूल में ट्यूटर और 2013 से 2018 तक ओटुकपो कम्युनिटी सेकेंडरी स्कूल के डीन के रुप में अपनी सेवा दी है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 June 2021, 14:57