फादर लुईजी मरिया एपिकोको फादर लुईजी मरिया एपिकोको  

पोप ने वाटिकन संचार विभाग के लिए कलीसियाई सहायक नियुक्त किया

संत पापा फ्रांसिस ने इटली के अक्विला महाधर्मप्रांत के फादर लुईजी मरिया एपिकोको को वाटिकन संचार विभाग के लिए कलीसियाई सहायक एवं ओस्सेवातोरे रोमानो का संपादक नियुक्त किया है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 17 जून 2021 (रेई)- संत पापा फ्राँसिस ने फादर लुईजी मरिया एपिकोको को वाटिकन संचार विभाग के लिए कलीसियाई सहायक एवं ओस्सेवातोरे रोमानो का समीक्षक नियुक्त किया है।

2019 में रोमन कुरिया को क्रिसमस की शुभकामनाएँ देने के दिन संत पापा फ्रांसिस ने कार्डिनलों को उपहार भेंट करने हेतु फादर लुइजी मरिया एपिकोको की किताब का चयन किया था।

उनकी विशिष्ट संपादकीय प्रतिबद्धता और एक संचारक के रूप में उनके काम को देखते हुए, बुधवार 16 जून को संत पापा ने युवा पुरोहित को वाटिकन संचार विभाग के कलीसियाई सहायक एवं ओस्सेरवातोरे रोमानो का समीक्षक नियुक्त किया।

फादर एपिकोको का पुरोहिताभिषेक 2005 में अक्विला महाधर्मप्रांत में हुआ था। अक्विला में 6 अप्रैल 2009 को आये भुकम्प ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया था। उस समय वे विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए चैपलिन थे, जहाँ उन्होंने 8 छात्रों को मलबे में दबे देखा था।  

मूल रूप से ब्रिंदिशी के निवासी फादर एपिकोको धार्मिक विषयों पर कई किताबों के लेखक हैं। वर्तमान में वे लातेरन विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं। 2019 में रोम के कार्डिनल विकर अंजेलो दी दोनातिस ने उन्हें अक्विला में धार्मिक विज्ञान फिदेस एत राशियो इस्सर के उच्च संस्थान का डीन नियुक्त किया था।   

फादर लुईजी ने एक साक्षात्कार में पत्रकारों की भूमिका को "सेतु निर्माता" कहा है।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

17 June 2021, 16:01