साइप्रस में एक ऑर्थोडोक्स पुरोहित येसु मसीह का आइकन पकड़े हुए साइप्रस में एक ऑर्थोडोक्स पुरोहित येसु मसीह का आइकन पकड़े हुए 

हमें कभी भी येसु पर भरोसा करना बंद नहीं करना चाहिए, संत पापा

विश्वास के साथ की गई प्रार्थना ईश्वर तक पहुँचती है। संत पापा ने हर हालत में ईश्वर पर भरोसा रखने और प्रार्थना करने हेतु सभी विश्वासियों को प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 19 मई 2021 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने बुधवारीय आम दर्शन समारोह में विश्वसियों को प्रार्थना पर धर्मशिक्षा दी। इसी के मद्देनजर संत पापा ने ट्वीट कर विनम्र होकर प्रार्थना करने और हर परिस्थिति में ईश्वर पर भरोसा रखने हेतु प्रेरित किया।

संदेश में उन्होंने लिखा, "भले ही हमारी प्रार्थनाएं डगमगाने वाले विश्वास के कारण कमजोर और अटपटी हो, हमें कभी भी येसु पर भरोसा करना बंद नहीं करना चाहिए। येसु की प्रार्थना द्वारा समर्थित, हमारी कमजोर प्रार्थनाएँ चील के पंखों पर टिकी हुई हैं और स्वर्ग तक चढ़ती हैं।" #आम दर्शन समारोह

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

02 June 2021, 14:58