गिरजाघर में प्रार्थना करता हुआ विश्वासी गिरजाघर में प्रार्थना करता हुआ विश्वासी 

दूसरों के लिए की गई हमारी प्रार्थनाएँ पूरी होती हैं, संत पापा

प्रार्थना हमें पूरे विश्व से जोड़ती है। यह सभी के प्रति प्यार है। संत पापा ने ट्वीट कर सभी के लिए प्रार्थना करने हेतु प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

न्यूयार्क, बुधवार 16 जून 2021 (रेई) : बुधवार 16 जून को वाटिकन के संत दामासियुस प्रांगण में आम दर्शन समारोह के दौरान  संत पापा फ्राँसिस ने "प्रार्थना" पर अपनी धर्मशिक्षा की एक लंबी श्रृंखला का समापन किया, जो महापुरोहित मसीह की प्रार्थना पर केंद्रित थी। इसी के मद्देनजर संत पापा ने टवीट कर दूसरों के लिए प्रार्थना करने हेतु प्रेरित किया।

संदेश में उन्होंने लिखा, "जब हम दूसरों के लिए बिनती करते हैं और उनकी चिंताओं एवं जरूरतों का ख्याल रखते हैं, तो हमारी प्रार्थनाएँ सुनी और पूरी होती हैं। प्रार्थना हमें न किसी से अलग करती है और न ही किसी को दरकिनार करती है, क्योंकि यह सभी के प्रति प्यार है।" # आम दर्शन समारोह

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

16 June 2021, 14:56