नवनियुक्त धर्माध्यक्ष  सवरीमुतू अरोकियाराज नवनियुक्त धर्माध्यक्ष सवरीमुतू अरोकियाराज 

पादर सवरीमुतू अरोकियाराज बने तिरुचिरापल्ली धर्मप्रांत के नये धर्माध्यक्ष

संत पापा फ्राँसिस ने माननीय पादर सवरीमुतू अरोकियाराज को तिरुचिरापल्ली धर्मप्रांत का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। वे वर्तमान में तिरुचिरापल्ली में होली रिडीमर बेसिलिका के रेक्टर हैं।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 29 जून 2021 (रेई)- संत पापा फ्राँसिस ने माननीय पादर सवरीमुतू अरोकियाराज को तिरुचिरापल्ली धर्मप्रांत का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। वे वर्तमान में तिरुचिरापल्ली में होली रिडीमर बेसिलिका के रेक्टर हैं।

नवनियुक्त धर्माध्यक्ष सवरीमुतू अरोकियाराज का जन्म 24 अक्टूबर 1954 को तिरुचिरापल्ली के लालपेत्ताई में हुआ था। उन्होंने पेरिस से धर्मविधि विषय पर डॉक्ट्रेट की उपाधि हासिल की है। उनका पुरोहिताभिषेक 8 जनवरी 1981 को तिरुचिरापल्ली धर्मप्रांत के लिए सम्पन्न हुआ था।

पुरोहिताभिषेक के बाद उन्होंने निम्नलिखित पदों पर सेवा दी है ˸

1981 – डिंडीगुल के संत जोसेफ पल्ली में सहायक पुरोहित

1981-1986 – अयामपत्ती के पल्ली पुरोहित

1986-1987 – उदायपत्ती के पल्ली पुरोहित

1988-1991 – तमिनाडु काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के धर्मविधि आयोग के सचिव

2002-2008 – तमिनाडु काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के धर्मविधि आयोग के सचिव 1991-1994 – धर्मविधि आयोग के क्षेत्रीय सचिव

2009-2015 - धर्मप्रांत के कुलपति

2009 -2012 – सुब्रामनियापुरम के पल्ली पुरोहित

2012-2015 – संत पौल सेमिनरी के प्रोफेसर

2015-2016 – तिरूचिरापल्ली के महागिरजाघर के पल्ली पुरोहित

2016-2019 – संत पौल सेमिनरी के रेक्टर

2019 – तिरूचिरापल्ली में पवित्र मुक्तिदाता महागिरजाघर के रेक्टर  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

29 June 2021, 16:34