माऊंट कार्मेल में बनी पत्थर की माता मरियम की विशाल प्रतिमा माऊंट कार्मेल में बनी पत्थर की माता मरियम की विशाल प्रतिमा  

संत पापा ने किया महामारी के अंत हेतु रोजरी माला विन्ती का आह्वान

संत पापा ने रोजरी माता विन्ती के द्वारा महामारी के अंत हेतु माता मरियम से विशेष प्रार्थना करने के लिए प्रेरित किया किया तथा संत जोसेफ के पास मजदूरों के लिए प्रार्थना की।

वाटिकन सिटी, शनिवार, 1 मई 2021 (रेई)- 1 मई को कलीसिया बढ़ाई संत जोसेफ का पर्व मनाती है जो मजदूरों से संरक्षक माने जाते हैं।

संत पापा फ्राँसिस ने आज के ट्वीट संदेश में लिखा, "संत जोसेफ का कार्य हमें स्मरण दिलाता है कि स्वयं ईश्वर, मानव बनने में काम का तिरस्कार नहीं किया। आइये, हम काम करनेवाले संत जोसेफ से प्रार्थना करें कि वे हमें दृढ़तापूर्वक यह व्यक्त करने का रास्ता पाने में मदद दें ˸ कोई भी युवा, कोई भी व्यक्ति, कोई भी परिवार बिना काम के न हो।"

रोजरी विन्ती का आह्वान

संत पापा ने दूसरा ट्वीट प्रेषित करते हुए रोजरी माता विन्ती के द्वारा महामारी के समय, माता मरियम से विशेष प्रार्थना करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा, "मई महिना में, हम ईश्वर की माता की ओर नजर उठायें, वे हमारी सांत्वना एवं निश्चित आशा हैं, और आइये, हम इस समय के संकट का सामना करने के लिए एक साथ रोजरी विन्ती करें एवं आध्यात्मिक परिवार में एक बने रहें।"

आज संत पापा फ्राँसिस वाटिकन के संत पेत्रुस महागिरजाघर में मई महीने के इस रोजरी माला विन्ती का उद्घाटन करेंगे एवं महामारी के अंत के लिए विशेष प्रार्थना करेंगे।  

मई महीने में संत पापा एवं विश्व के विभिन्न मरियम तीर्थों पर रोजरी प्रार्थना में ऑनलाईन जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें। https://www.youtube.com/watch?v=4Rb7_WdNlZY

तीर्थस्थलों की सूची एवं प्रार्थना का मतलब

 

 

तीर्थस्थल

देश

महादेश

प्रार्थना मतलब

 

वाटिकन महागिरजाघर

वाटिकन

यूरोप

पूरे विश्व के लिए जो महामारी से पीड़ित है।

1

वालसिंगघम की माता मरियम

इंगलैंड

यूरोप

सभी मृतकों के लिए।

2.

येसु मुक्तिदाता एवं माता मरियम (एलेले)

नाईजीरिया

अफ्रीका

उन लोगों के लिए जो अपने मृत प्रियजनों को अंतिम विदाई नहीं दे पाये।

3

चेस्तोकोवा की माता मरियम

पोलैंड

यूरोप

कोरोना वायरस से संक्रमित सभी पड़ितों एवं बीमार लोगों के लिए।

4

दूत संदेश महागिरजाघर

(नाजरेथ में)

इस्राएल

एशिया

सभी गर्भवती महिलाओं एवं उनके अजन्में शिशुओं के लिए।

5

रोजरी की धन्य कुँवारी

(नामयंग में)

दक्षिणी कोरिया

एशिया

सभी बच्चों एवं किशोरों के लिए।

6

अपारेचिदा की माता मरियम (संत पाओलो)

ब्राजील

अमरीका

सभी युवाओं के लिए।

7

शांति और शुभयात्रा की माता (अंतिपोलो)

फिलीपींस

एशिया

सभी परिवारों के लिए।

8

लुजान की माता मरिया

अर्जेंटीना

अमरीका

संचार विभाग में काम करने वाले सभी कर्मचारियों।

9

लोरेटो का पवित्र घर

इटली

यूरोप

सभी बुजूर्गों के लिए।

10

नोक की माता मरियम

आयरलैंड

यूरोप

सभी विकलांग लोगों के लिए।

11

गरीबों की कुँवारी मरियम

बेल्जियम

यूरोप

सभी गरीब, बेघर और आर्थिक रूप से परेशान लोगों के लिए।

12

अफ्रीका की माता मरियम (अल्जीरिया)

अल्जीरिया

अफ्रीका

जो अकेले रहते हैं और जिन्होंने आशा खो दी है।

13

रोजरी की माता मरियम

(फातिमा)

पुर्तगाल

यूरोप

सभी कैदियों के लिए।

14

स्वस्थ की माता मरियम (वेलांकनी)

भारत

एशिया

सभी वैज्ञानिक एवं मेडिकल शोधकर्ता संस्थानों के लिए।

15

शांति की रानी माता मरियम (मेजोगोरिया)

बोसिन्या

यूरोप

सभी आप्रवासियों के लिए।

16

संत मरियम महागिरजाघर (सिडनी)

ऑस्ट्रेलिया

ओसेनिया

हिंसा एवं मानव तस्करी के शिकार लोगों के लिए।

17

निष्कलंक गर्भागमन (वॉशिंगटन डी.सी.)

अमरीका

अमरीका

सभी राष्ट्रों के नेताओं एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों के शीर्ष अधिकारियों के लिए।

18

लूर्द की माता मरियम

फ्राँस

यूरोप

सभी डॉक्टर्स एवं नर्सों के लिए।

19

संत मरिया का घर

तुर्की

एशिया

युद्धग्रस्त सभी लोगों के लिए एवं शांति के लिए।

20

कोब्रे की माता मरियम

क्यूबा

अमरीका

 सभी दवाखानों में काम करनेवालों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के लिए।

21

नागासाकी की माता मरियम

जापान

एशिया

सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए।

22

मोंतसेर्रात की माता मरियम

स्पेन

यूरोप

सभी स्वयंसेवकों के लिए।

23

कैप की माता मरियम

कनाडा

अमरीका

सभी कानून प्रवर्तन और सैन्यकर्मी एवं अग्निशमन में काम करनेवालों के लिए।

24

पुष्टि करना है

पुष्टि करना है

-

उन सभी लोगों के लिए जो आवश्यक सेवा प्रदान करते हैं

25

ता पिनू की धन्य कुँवारी मरियम

माल्टा

यूरोप

सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और शिक्षण विभाग के लिए।

26

ग्वादालुपे की माता मरियम

मेक्सिको

अमरीका

सभी कर्मचारियों एवं व्यापारियों के लिए।

27

ईश्वर की माता

यूक्रेन

यूरोप

सभी बेरोजगार लोगों के लिए।

28

अलतोत्तिंग की काली माता

जर्मनी

यूरोप

पोप, धर्माध्यक्षों, पुरोहितों एवं उप-याजकों के लिए।

29

लेबनान की माता मरिया

लेबनान

एशिया

सभी समर्पित स्त्रियों एवं पुरूषों के लिए।

30

पोम्पेई की धन्य कुँवारी मरिया

इटली

यूरोप

कलीसिया के लिए।

31

वाटिकन उद्यान

वाटिकन

यूरोप

महामारी के अंत एवं हमारे सामाजिक एवं आर्थिक जीवन की पुनः शुरूआत के लिए।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

01 May 2021, 14:20