वाटिकन के संत पेत्रुस महागिरजाघर का प्रांगण वाटिकन के संत पेत्रुस महागिरजाघर का प्रांगण 

संत पापा ने 7 उम्मीदवारों की धन्य घोषणा को अनुमोदन दिया

संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार को वाटिकन के सन्त प्रकरण के लिए गठित धर्मसंघ द्वारा धन्य घोषणा के लिये 7 प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार, 22 मई 2021 (रेई)- संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार, 22 मई को कार्डिनल मरचेल्लो सेमेरारो के नेतृत्व में परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण के लिए गठित धर्मसंघ द्वारा, धन्य घोषणा के लिये प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया।

धन्य घोषणा के लिये प्रस्तावित उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं-

ईश सेविका मरिया अगोस्तिना रिवास लोपेज (शहीद)। वे भले चरवाहे की उदारता की हमारी माता मरियम के धर्मसंघ की सदस्य थीं। उनका जन्म पेरू में 13 जून 1920 को हुआ था और 27 सितम्बर 1990 को विश्वास के कारण पेरू में शहीद हो गईं।

ईश सेवक फेलिचे कनेल्ली (वीरोचित सदगुण)। वे एक धर्मप्रांतीय पुरोहित थे। उनका जन्म इटली के सन सेवेरो में 14 अक्टूबर 1880 को हुआ था और निधन 23 नवम्बर 1977 को हुआ।

ईश सेवक बेरनार्दो देला माद्रे देल बेलामोरे (वीरोचित सदगुण)। वे येसु ख्रीस्त के दुःखभोग के धर्मसमाज के पुरोहित सदस्य थे। उनका जन्म पोलैंड में 2 मई 1915 को हुआ था और निधन 7 जुलाई 1945 को पोलैंड में हुआ।    

ईश सेवक मरियानो गाज़पियो एजकुर्रा (वीरोचित सदगुण)। वे अगोस्तिनियानी रेकोल्लेत्ती धर्मसमाज के पुरोहित सदस्य थे। उनका जन्म 18 दिसम्बर 1899 को स्पेन में हुआ था और निधन 22 सितम्बर 1989 को हुआ।

ईश सेविका कोलोम्बा दी येसु ऑस्तिया (वीरोचित सदगुण)। वे "मार्सियनिस" के डिस्क्लेल्ड कार्मेलाइट्स की संत तेरेसा मठ की अध्यक्षिका थीं। उनका जन्म इटली में 15 जून 1914 को हुआ था एवं निधन 13 अगस्त 1969 को हुआ।

ईश सेविका अंतोनिया लेसिनो (वीरोचित सदगुण)। वे "पिक्कोला फमिलिया फ्रांचेस्काना" की सेकुलर सदस्य थीं। उनका जन्म 11 अक्टूबर 1897 को इटली में हुआ था एवं निधन 24 फरवरी 1962 को हुआ।  

ईश सेवक अलेसांद्रो बालिन्ट (वीरोचित सदगुण)। एक लोकधर्मी परिवार के पिता थे। उनका जन्म उंगेरिया में 1 अगस्त 1904 को हुआ था तथा निधन 10 मई 1980 को हुआ।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

22 May 2021, 14:11