महाधर्माध्यक्ष अर्थर रोक के साथ संत पापा फ्रांसिस महाधर्माध्यक्ष अर्थर रोक के साथ संत पापा फ्रांसिस 

पोप फ्रांसिस ने दिव्य उपासना धर्मसंघ के नये अधिकारियों की नियुक्ति की

संत पापा फ्राँसिस ने महाधर्माध्यक्ष अर्थर रोक को दिव्य उपासना धर्मसंघ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया तथा महाधर्माध्यक्ष भित्तोरियो फ्राँचेस्को वियोला को धर्मसंघ का सचिव एवं नवनिर्वाचित धर्माध्यक्ष औरेलियो गारचा मार्चास को उप-सचिव नियुक्त किया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 27 मई 2021 (रेई)- संत पापा फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार को दिव्य उपासना एवं संस्कारों के अनुष्ठान के लिए गठित परमधर्मपीठीय धर्मसंघ नये अधिकारियों की नियुक्ति की।

उन्होंने महाधर्माध्यक्ष अर्तर रोक को धर्मसंघ का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया जो पहले इसके सचिव थे।

महाधर्माध्यक्ष वित्तोरियो फ्रांचेस्को विओला ओएफएम को नया सचिव नियुक्त किया गया है। संत पापा ने उन्हें तोरतोना के महाधर्माध्यक्ष भी नियुक्त किया है।

संत पापा ने मोनसिन्योर गारचा मार्चास को धर्मसंघ का नया उप-सचिव नियुक्त किया है जो धर्मसंघ में पहले एक कार्यालय व्यवस्थापक के रूप में सेवा दे रहे थे।

नवनियुक्त धर्माध्यक्ष औरेलियो गार्चा मार्चास का जन्म 28 मार्च 1965 को पोल्लोस (स्पेन) में हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 1992 में हुआ।  

नवनियुक्त धर्माध्यक्ष ने सलामांका विश्वविद्यालय से दर्शन शास्त्र में लाईसेंशिएट किया है और रोम के संत अंसेलमो परमधर्मपीठीय धर्मविधि संस्थान से लिटरजी में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की है।

1 सितम्बर 2015 से वे दिव्य उपासना एवं संस्कारों के व्यवस्थान के लिए गठित धर्मसंघ को सेवा दी है जिसका वे 2016 में ऑफिस मैनेजर बने।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

27 May 2021, 15:56