उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 8 अप्रैल 21 (रेई)- काथलिक कलीसिया इन दिनों पास्का महापर्व मना रही है। इस पर्व को विशेषकर आठ दिनों तक मनाया जाता है।
संत पापा फ्राँसिस ने पास्का पर्व को हमारी मुक्ति एवं ईश्वर के प्रेम का पर्व कहा।
उन्होंने 8 अप्रैल के ट्वीट संदेश में लिखा, "पास्का हमारे विश्वास का अत्यन्त महत्वपूर्ण पर्व है क्योंकि यह हमारी मुक्ति, हमारे लिए ईश्वर के प्रेम का पर्व है।"