संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस 

पुनर्जीवित प्रभु हमें सीमाओं से परे प्यार करते हैं, संत पापा

हमारे प्रभु येसु मसीह मृत्यु पर विजय पाये हैं वे जी उठे हैं। वे हमसे असीम प्रेम करते हैं संत पापा फ्राँसिस ने 3 अप्रैल को चार ट्वीट कर सभी विश्वासियों को येसु के जी उठने का संदेश दिया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, रविवार, 04 अप्रैल 2021 (रेई)- संत पापा फ्राँसिस ने 03 अप्रैल को संत पेत्रुस महागिरजाघर में संध्या को पास्का जागरण मिस्सा का अनुष्ठान किया तथा येसु के जी उठने का शुभ संदेश दिया। इसी के मद्देनजर उन्होंने चार ट्वीट किया।

1ला ट्वीट

पहले ट्वीट में संत पापा ने लिखा, ʺपास्का का पहला  संदेश जो मैं आपसे साझा करूंगा वह है कि हमेशा नए सिरे से शुरू करना संभव है, क्योंकि ईश्वर हमारी सभी असफलताओं के बावजूद हममें एक नया जीवन ला सकते है। हमारे दिल के मलबे से ईश्वर कला की रचना कर सकते हैं।ʺ

2रा ट्वीट

ʺपास्का का दूसरा संदेश है: विश्वास अतीत की यादों का एक एल्बम नहीं है, येसु पुराने नहीं हैं। वे यहां और अभी जीवित हैं। आप अपने जीवन की कठिनाइयों का सामना करते हैं, अपनी गहरी आशाओं और सपनों को साकार करने में तकलीफ सहना पड़ता है। प्रभु हर परिस्थिति में हर दिन आपके साथ चलते हैं।ʺ

3रा ट्वीट

ʺयह पास्का का तीसरा संदेश है पुनर्जीवित प्रभु हमें सीमाओं से परे प्यार करते हैं और हमारे जीवन के हर क्षण में उपस्थित है। खुद हमारी दुनिया में उपस्थित होने के बाद, वे हमें रोज़मर्रा की जिंदगी को फिर से हासिल करने के लिए बाधाओं को दूर करने, पूर्वाग्रहों को दूर करने का निमंत्रण देते हैं।ʺ

4था ट्वीट

ʺप्रिय भाई, प्रिय बहन: अगर इस रात को आप एक घंटे के अंधेरे का अनुभव कर रहे हैं, एक दिन जो अभी तक नहीं आया है, एक प्रकाश मंद या एक सपना बिखर गया है, तो पास्का के संदेश के लिए अपने दिल को विस्मय के साथ खोलें: डरिये नहीं, वे जी उठे हैं।ʺ

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

04 April 2021, 10:56