खोज

3 अप्रैल 2014 को राजकुमार फिलिप और महारानी एलिजबेद से मुलाकात करते हुए संत पापा फ्राँसिस 3 अप्रैल 2014 को राजकुमार फिलिप और महारानी एलिजबेद से मुलाकात करते हुए संत पापा फ्राँसिस 

राजकुमार फिलिप की मृत्यु पर संत पापा की संवेदना

वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन ने एडिनबर्ग के राजकुमार फिलिप की मृत्यु पर उनके "सार्वजनिक सेवा के रिकॉर्ड" को याद करते हुए, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को संत पापा की ओर से संवेदना का एक तार संदेश भेजा है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 10 अप्रैल 2021 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस एडिनबर्ग के राजकुमार फिलिप की मृत्यु की खबर सुनकर दुखी हैं। वे महारानी एलिजबेद और शाही परिवार के सदस्यों को अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।

वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पियेत्रो परोलिन द्वारा हस्ताक्षरित तार संदेश में संत पापा ने लिखा कि वे एडिनबर्ग के राजकुमार फिलिप की महारानी के प्रति निष्ठा और परिवार के प्रति वफादारी, देश की सार्वजनिक सेवा में विशिष्टता एवं आने वाली पीढ़ी के भविष्य निर्माण और शिक्षा प्रबंधन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हुए, उन्हें हमारे मुक्तिदाता येसु ख्रीस्त के करुणामय प्रेम के सिपुर्द करते हैं। संत पापा फ्राँसिस आप पर और सभी विलाप करने वालों पर पिता ईश्वर की सांत्वना और शांति के आशीर्वाद की कामना करते हैं।

राजकुमार फिलिप का शुक्रवार 9 अप्रैल को 99 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने इस साल की शुरुआत में अस्पताल में एक महीना बिताया था, 16 मार्च को विंडसर कैसल के शाही निवास लौटे, जहां उनका निधन हो गया था। राजकुमार फिलिप का जन्म 1921 में ग्रीक द्वीप कोर्फू में हुआ था। राजकुमार फिलिप ने 1947 में राजकुमारी एलिजाबेथ से शादी की। एलिजाबेथ को 1953 में ब्रिटिश महारानी का ताज पहनाया गया था। राजकुमार फिलिप ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय तक रहने वाले कॉन्सर्ट थे। देश और विदेश दोनों जगहों पर ब्रिटिश हितों को बढ़ावा देने वाले 20,000 रॉयल कार्यों को करने के बाद 2017 में सेवानिवृत्त हुए।

राजकुमार फिलिप और महारानी एलिजबेथ द्वितीय के चार बच्चे-प्रिंस चार्ल्स, राजकुमारी ऐनी, प्रिंस एंड्रयू और प्रिंस एडवर्ड के साथ-साथ आठ पोते और 10 परपोते-पोतियाँ हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

10 April 2021, 13:51