संत पेत्रुस महागिरजाघर का प्रांगण संत पेत्रुस महागिरजाघर का प्रांगण 

संत पापा ने संत घोषणा प्रकरण में नये आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया

संत पापा फ्राँसिस ने परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा धन्य माग्रेट चिता देल कस्तेल्लो को संत बनाये जाने की प्रक्रिया में आगे बढ़ाये जाने की अनुमति दे दी है। साथ ही ईश सेवक एवं ईश सेविका घोषणा के लिये प्रस्तावित 17 आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार, 24 अप्रैल 2021 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार, 24 अप्रैल को कार्डिनल मर्चेल्लो सेमेरारो के नेतृत्व में परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा धन्य माग्रेट चिता देल कस्तेल्लो को संत बनाये जाने की प्रक्रिया में आगे बढ़ाये जाने की अनुमति दे दी है। वे संत दोमनिक के तीसरे ऑर्डर की सदस्य थीं। उनका जन्म मेटोला (इटली) में 1287 के आसपास पैदा हुई थी और 13 अप्रैल 1320 को चित्ता दी कास्तेल्लो में निधन हुआ।

संत पापा फ्राँसिस ने ईश सेवक एवं ईश सेविका घोषणा के लिये प्रस्तावित  17 आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया है।

उनके नाम इस प्रकार हैं-

मोस्ट हॉली रेडिमर धर्मसंघ के ईशसेवक विन्सेन्ज़ो निकासियो रेनोइरो टोरिबियो और 11 साथियों को शहादत की मान्यता मिली है जिन्हें विश्वास के कारण घृणा से 1936 में मैड्रिड (स्पेन) में मार डाला गया था।

ईश सेवक पिएत्रो मार्सेलीनो कोराडिनी के विरोचित सदगुणों को मान्यता मिली है। वे इटली फ्रस्काती के धर्माध्यक्ष और कार्डिनल थे। वे पवित्र परिवार के कॉलेजिने धर्मबहनों के धर्मसंघ के संस्थापक थे। इनका जन्म 2 जून 1658 को सेज़्ज़े (इटली) में हुआ और 8 फरवरी 1743 को रोम (इटली) में निधन हुआ।

ईश सेवक इमानुएल स्टैब्लम के विरोचित सदगुणों को मान्यता मिली है। वे निष्कलंक गर्भाधान के पुत्रों के धर्मसंध के सदस्य थे। इनका जन्म 10 जून 1895 को टेरज़ोलस (इटली) में हुआ और 16 मार्च 1950 को रोम (इटली) में निधन हुआ।

ईश सेवक एनरिको अर्नेस्टो शॉ के विरोचित सदगुणों को मान्यता मिली है। वे एक लोकधर्मी और एक परिवार के पिता थे। इनका जन्म 26 फरवरी,  1921 को पेरिस (फ्रांस) में हुआ और 27 अगस्त, 1962 को ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना) में निधन हुआ।

ईश सेविका मारिया डी लॉस डेसम्पराडोस पोर्टिला क्रेस्पो के विरोचित सदगुणों को मान्यता मिली है। वे लोकधर्मी और परिवार की माँ  थीं। इनका जन्म 26 मई, 1925 को वेलेंसिया (स्पेन) में हुआ और 10 मई, 1996 को मैड्रिड (स्पेन) में निधन हो गया।

ईश सेविका अनफ्रासीना बेरार्दी के विरोचित सदगुणों को मान्यता मिली है। इनका जन्म 6 दिसंबर 1920 को सैन मार्को डी प्रेतूरो (इटली) में हुआ और 13 मार्च 1933 को निधन हो गया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

24 April 2021, 15:01