संत पापा फ्राँसिस ने पास्का युखरीस्तीय समारोह का अनुष्ठान किया

संत पापा फ्राँसिस ने पास्का रविवार को संत पेत्रुस महागिरजाघर में युखरीस्तीय समारोह की अध्यक्षता की और उन सभी को धन्यवाद दिया जिन्होंने दिवसत्रय समारोह को इतना सुंदर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार, 05 अप्रैल 2021 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने वाटिकन महागिरजाघर में पास्का रविवार को सुबह कुछ विश्वासियों की उपस्थिति में पवित्र मिस्सा का अनुष्ठान किया। परंतु संत पापा के युखरीस्तीय समारोह में दुनिया भर के ख्रीस्तीय विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर डिजिटल मीडिया के माध्यम से शामिल हुए।

एक समय पर, लगभग 9 हजार लोग एक साथ अकेले वाटिकन न्यूज के अंग्रेजी भाषा फेसबुक पर संत पापा के साथ येसु के पुनरुत्थान का समारोह मना रहे थे।

170 से अधिक प्रसारण नेटवर्क और मीडिया आउटलेट ने पास्का समारोह का प्रसारण किया, जिसने हाल के वर्षों में लाइव-स्ट्रीमिंग के कारण व्यापक कवरेज देखा है।

इस वर्ष वाटिकन संचार विभाग ने "नो वन लेफ्ट आउट" परियोजना के माध्यम से मूक बधिरों के लिए एक सेवा शुरु किया।

पवित्र मिस्सा में संत पापा फ्राँसिस
पवित्र मिस्सा में संत पापा फ्राँसिस

ख्रीस्तियों के इस पवित्रतम अपसर पर संत पापा फ्राँसिस ने मृत्यु से मसीह के पुनरुत्थान के रहस्य पर मौन रह कर चितंन किया।

संत योहन के सुसमाचार अध्याय 20 पदसंख्या 1 से 9 को लैटिन और ग्रीक दोनों ही भाषाओं में गाया गया। उन्होंने प्रवचन के स्थान पर सुसमाचार के पाठ पर मौन प्रार्थना में कुछ समय बिताया।

डच फूलवालों द्वारा दान किये फूल
डच फूलवालों द्वारा दान किये फूल

संत पेत्रुस महागिरजाघर में पास्का महोत्सव के लिए बलिवेदी के सामने लगाये गये फूलों की व्यवस्था होलैंड के फूलवालों ने की थी।

वे 35 वर्षों से संत पेत्रुस महागिरजाघर में पास्का महोत्सव के लिए फूलों की सजावट करते आ रहे हैं गत वर्ष महामारी के कारण न कर पाये थे।

रोम में बुजुर्गों के आवास में कुछ गुलाबों को दान करके महामारी से पीड़ित लोगों के साथ फूलवालों ने भी अपनी निकटता व्यक्त की।

कार्डिनल माउरो गाम्बेत्ती, संत पेत्रुस महागिरजाघर के नए प्रधानयाजक
कार्डिनल माउरो गाम्बेत्ती, संत पेत्रुस महागिरजाघर के नए प्रधानयाजक

मिस्सा के अंत में, संत पापा फ्राँसिस ने कार्डिनल माउरो गाम्बेत्ती का संत पेत्रुस महागिरजाघर के नये प्रधानयाजक के रूप में स्वागत किया।

उन्होंने कहा, "मैं इस महागिरजाघर में आपकी सेवा के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ जो सभी ख्रीस्तियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।"

कार्डिनल गाम्बेत्ती को पास्का के दिन पारंपरिक "उरबी एत ओर्बी" आशीर्वाद के आगे संत पापा द्वारा दंडमोचन देने की घोषणा करने का कार्य है।

संत पापा फ्राँसिस ने भी कार्डिनल एंजेलो कोमास्त्री को प्रधानयाजक के रुप में 16 साल के समर्पण और सेवा के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा। "धन्यवाद, कार्डिनल कोमास्त्री," "आपकी प्रेरितिक देखभाल, आपकी आध्यात्मिकता, आपके उपदेश और आपकी दया के लिए धन्यवाद।"

संत पापा ने उन लोगों की भी सराहना की, जिन्होंने पुण्य सप्ताह के दिवसत्रय के धर्मविधि समारोहों को तैयार करने के लिए इतनी मेहनत की थी।

उन्होंने कहा, "मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूँ जो यहां संत पेत्रुस में काम करते हैं: गाना बजानेवाले, वेदी सेवक, वचन उद्घोषक, उपयाजक, आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद!"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

05 April 2021, 11:17