तंजानिया का कायांगा धर्मप्रांत तंजानिया का कायांगा धर्मप्रांत 

संत पापा ने तंजानिया के लिए धर्माध्यक्ष की नियुक्ति की

संत पापा फ्राँसिस ने माननीय सिमोन किबुगा मसोनदोले को तंजानिया के बण्डा धर्मप्रांत के लिए नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

तंजानिया, मंगलवार, 6 अप्रैल 2021 (वीएनएस)- नवनियुक्त धर्माध्यक्ष सिमोन इस समय पल्ली के प्रशासक, संत फ्राँसिस असीसी के नर्सरी एवं प्राथमिक स्कूल के निदेशक एवं बण्डा में पुरोहित संघ के अध्यक्ष की जिम्मेदारियों को संभाल रहे हैं।

जीवनी

नवनियुक्त धर्माध्यक्ष सिमोन किबुगा मसोनदोले का जन्म 2 अक्टूबर 1972 को बुकिको- यूकेरेवे में हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 2 जुलाई 2006 को हुआ।  

पुरोहिताभिषेक के बाद उन्होंने निम्नलिखित पदों पर कार्य किया ˸

2006 में मवांज़ा के काहनगाला पल्ली में सहायक पल्ली पुरोहित रहे।

2006-2008 में बण्डा के नानसियो पल्ली के सहायक पल्ली पुरोहित एवं मवांज़ा में धर्मविधि के लिए धर्मप्रांतीय कार्यालय के उपनिदेशक का कार्यभार संभाला।

2008-2012 तक इटली के पादुआ में प्रेरितिक धर्मविधि के संत जुस्तिना संस्थान में धर्मविधि की पढ़ाई की।

2012-2016 तक रोम के परमधर्मपीठीय संत अनसेल्मो यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की तथा इटली के तोरतोना धर्मप्रांत की पल्ली में प्रेरितिक सेवा दी।

2018 से ही वे पल्ली प्रशासक, संत फ्राँसिस असीस नर्सरी एवं प्राथमिक स्कूल के संचालक और बण्डा में पुरोहित संघ के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

06 April 2021, 14:05