उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
वाटिकन सटी, बृहस्पतिवार, 4 मार्च 2021 (रेई)- "चालीसा काल विश्वास करने का समय है, बल्कि उन्हें अपने जीवन में स्वीकार करने का, ताकि हम उनके साथ अपना घर बना सकें।" (यो.14,23)
उक्त बात संत पापा फ्राँसिस ने विश्वासियों को सम्बोधित करते हुए 4 फरवरी के ट्वीट संदेश में कही।
अपने दूसरे ट्वीट संदेश में उन्होंने इराक की अपनी प्रेरितिक यात्रा की सफलता हेतु प्रार्थना का आग्रह किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "कल में तीन दिवसीय तीर्थयात्रा के लिए इराक जा रहा हूँ। मैं लम्बे समय से उन लोगों से मिलना चाहता हूँ जिन्होंने बहुत अधिक दुःख सहा है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि इस प्रेरितिक यात्रा में अपनी प्रार्थनाओं से मेरा साथ दें ताकि यह यात्रा सफल हो सके और वांछित फल उत्पन्न कर सकें।"
