उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 11 मार्च 2021 (रेई)- हर व्यक्ति के जीवन में कोई न कोई दुःख जरूर होता है जिससे वह मुक्त होना चाहता है। कभी-कभी यह दुःख इतना बड़ा होता है कि व्यक्ति अपने जीवन से ऊब जाता है। परन्तु जब वह उसे स्वीकार लेता है तो उसका जीवन बदल जाता और दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है।
संत पापा ने दुःखों से मुक्त होने के लिए चंगाई दाता येसु से प्रार्थना करने की सलाह दी। उन्होंने 11 मार्च को एक ट्वीट प्रकाशित कर कहा, "हम सभी में आध्यात्मिक दुर्बलताएँ हैं जिन्हें हम खुद चंगा नहीं कर सकते। हमें येसु के चंगाई की आवश्यकता है, हमें अपने घावों को दिखाना और कहना है ˸ येसु मैं अपने पापों, अपने दुःखों के साथ आपके सामने हूँ। आप मुझे चंगा कर सकते हैं, मेरे हृदय को चंगा कीजिए।"
