संत पापा फ्राँसिस पुर्तगाल के राष्ट्रपति, मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के साथ संत पापा फ्राँसिस पुर्तगाल के राष्ट्रपति, मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के साथ  

संत पापा फ्राँसिस पुर्तगाल के राष्ट्रपति से की मुलाकात

संत पापा फ्राँसिस ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति, मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के साथ मुलाकत की। उन्होंने महामारी और यूरोपीय संघ से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 13 मार्च 2021 (वाटिकन न्यूज) : वाटिकन प्रेस कार्यालय ने शुक्रवार को घोषणा की कि संत पापा फ्राँसिस ने वाटिकन में पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा से मुलाकात की।

"इस मुलाकात के दौरान, राष्ट्रपति मार्सेलो ने अपने चुनाव के बाद की पहली विदेश यात्रा,  वाटिकन और पुर्तगाल के बीच अच्छे संबंधों पर संतोष व्यक्त किया, साथ ही साथ देश के सामाजिक जीवन में विशेष रुप से वर्तमान स्वास्थ्य संकट का प्रबंधन, जीवन की रक्षा और शांतिपूर्ण सामाजिक सह-अस्तित्व पर कलीसिया के योगदान के बारे चर्चा की।”

प्रेस कार्यालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने यूरोपीय संघ में पुर्तगाल की अध्यक्षता के बारे में भी बातें कीं। उनकी चर्चा बहुपक्षवाद, शांति के प्रति प्रतिबद्धता और चल रहे कोविद -19 महामारी को दूर करने की आवश्यकता से लेकर थी।

बाद में, राष्ट्रपति रेबेलो डी सूसा ने वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन और वाटिकन विदेश सचिव महाधर्माध्यक्ष महाधर्माध्यक्ष पॉल रिचर्ड गलाघर के साथ मुलाकात की।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 March 2021, 14:57