माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
बगदाद, शनिवार, 6 मार्च 2021(वाटिकन न्यूज) : संत पापा ने शनिवार को विमान द्वारा यात्रा कर तीन इराकी शहरों का दौरा किया।
उन्होंने सुबह 5:30 बजे के आसपास नजफ के लिए उड़ान भरने के लिए बगदाद को छोड़ दिया, , जहां वे शिया इस्लाम के प्रमुख शख्सियतों में से एक ग्रैंड अयातुल्ला अली अल-सिस्तानी के साथ निजी तौर पर मिले।
संत पापा फ्राँसिस फिर विमान में वापस नासिरिया गए, जहां उन्होंने कार से चालडीन के उर की यात्रा की।
वहाँ, एक परंपरा के अनुसार स्थापित एक स्थल में, अब्राहम का घर है,संत पापा ने तीन अब्राहमिक धर्मों-यहूदी धर्म, ख्रीस्तीय धर्म और इस्लाम के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
एक अंतर-धार्मिक प्रार्थना के बाद, वे दोपहर के भोजन और थोड़ा आराम के लिए बगदाद वापस चले गये।
तीर्थयात्री संत पापा फ्राँसिस के शनिवार का अंतिम कार्यक्रम बगदाद के संत जोसेफ खलदेई महागिरजाघर में पवित्र मिस्सा समारोह था।
