खोज

नजफ शहर में  संत पापा का स्वागत कबुतर छोड़ते हुए किया गया नजफ शहर में संत पापा का स्वागत कबुतर छोड़ते हुए किया गया 

शांति के तीर्थयात्री संत पापा फ्राँसिस का ट्वीट संदेश

इराक की प्रेरितिक यात्रा के दौरान संत पापा फ्राँसिस ने चार ट्वीट कर शांति तीर्थयात्रा के मर्म को साझा किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

बगदाद, शनिवार, 6 मार्च 2021(रेई) : शांति के तीर्थयात्री संत पापा फ्राँसिस इराक की प्रेरितिक यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के दूसरे दिन आज 6 मार्च को चार ट्वीट कर संत पापा ने शांति तीर्थयात्रा पर संदेश दिया।

1ला ट्वीट

संत पापा ने संदेश में लिखा, शांति विजेताओं या हारने वालों की मांग नहीं करती है, लेकिन भाइयों और बहनों की, जो अतीत की चोटों के बावजूद, संघर्ष से एकता की ओर यात्रा करते हैं। आइए, हम पूरे मध्य पूर्व में विशेष रूप से युद्धग्रस्त सीरिया में शांति के लिए प्रार्थना करें। # प्रेरितिक यात्रा # इराक

2रा ट्वीट

दूसरे ट्वीट में संत पापा ने लिखा, शांति की यात्रा कहाँ से शुरू होती है? किसी का दुश्मन नहीं बनने के फैसले से। जो कोई ईश्वर में विश्वास करता है, उसके पास लड़ने के लिए कोई दुश्मन नहीं है। उसके पास सामना करने के लिए केवल एक ही दुश्मन है, जो दिल के दरवाजे पर खड़ा है और प्रवेश करने के लिए दस्तक देता है: वह है घृणा। # प्रेरितिक यात्रा # इराक

3रा ट्वीट

संत पापा ने संदेश में लिखा, ʺयह हमारे ऊपर निर्भर है कि आज की मानवता, विशेष रूप से विश्वासियों को, घृणा के उपकरणों को शांति के साधनों में परिवर्तित करते हुए, राष्ट्रों के नेताओं से दृढ़ता के साथ अपील करना है कि हथियारों के बढ़ते प्रसार को रोकते हुए सभी के लिए भोजन का वितरण करे।ʺ# प्रेरितिक यात्रा # इराक

4था ट्वीट

6 मार्च को उर में अतर-धार्मिक बैठक में इब्राहीम के पुत्रों की प्रार्थना को संत पापा फ्राँसिस की ओर से एक पुरोहित ने प्रार्थना का पाठ किया। इसी के मद्देनजर संत पापा ने ट्वीट किया।

संदेश में उन्होंने लिखा, ʺसर्वशक्तिमान ईश्वर, हमारे सृजनहार, आप हमारे मानव परिवार से प्यार करते हैं, हम, अब्राहम के बच्चे, आपको अपने शांति एवं रोशन के निवास में हिंसा और युद्ध के सभी पीड़ितों का स्वागत करने करने हेतु प्रार्थना करते हैं।ʺ # प्रेरितिक यात्रा # इराक

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

06 March 2021, 14:29