उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
रोम, सोमवार, 8 मार्च 2021 (रेई)- सोमवार को रोम पहुँचकर संत पापा फ्राँसिस ने माता मरियम को उनके ममतामय संरक्षण के लिए धन्यवाद दिया।
इराक की प्रेरितिक यात्रा के बाद रोम वापस लौटकर, संत पापा फ्राँसिस ने वाटिकन पहुँचने से पूर्व संत मरिया मेजर महागिरजाघर जाकर रोम की संरक्षिका माता मरियम के सामने मौन प्रार्थना की।
प्राचीन रोमन तस्वीर को संत मरिया मेजर महागिरजाघर में बोरगेज चैपल में रखा गया है।
संत पापा ने माता मरियम को इराक से लाये गये फूलों का गुलदस्ता अर्पित किया।
वाटिकन प्रेस कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार संत पापा ने कुँवारी मरियम को उनकी सुरक्षा के लिए धन्यवाद दिया जिसके लिए उन्होंने इराक जाने से पहले प्रार्थना की थी।
माता मरियम को अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने के उपरांत संत पापा फ्राँसिस वाटिकन स्थित संत मर्था आवास लौटे।