पराग्वे में प्रदर्शन पराग्वे में प्रदर्शन 

संत पापा ने पराग्वे में हिंसा के बदले वार्ता की अपील की

पोप फ्रांसिस ने दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र में एक गहन स्वास्थ्य और राजनीतिक संकट के कारण पैराग्वे में तनाव की स्थिति पर अपनी चिंता व्यक्त किया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 18 मार्च 2021 (रेई)- संत पापा फ्राँसिस ने बुधवार को पाराग्वे में शांति एवं वार्ता के लिए प्रार्थना की जहाँ आर्थिक समस्या, राजनीतिक समस्या एवं स्वास्थ्य की स्थिति के कारण प्रदर्शन हो रहे हैं और इन दिनों हिंसा बढ़ गई है।

बुधवार को आमदर्शन समारोह में संत पापा ने वहाँ की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए काकूपे की माता मरियम के चमत्कार की मध्यस्थता द्वारा प्रार्थना की। पराग्वे के इस तीर्थस्थल का दौरा संत पापा फ्राँसिस ने 2015 में की थी। उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा, "मैं शांति के राजकुमार प्रभु येसु से प्रार्थना करता हूँ कि इस वर्तमान कठिनाई के सही समाधान हेतु वार्ता का सच्चा रास्ता प्राप्त किया जा सके।"  

उन्होंने कहा, "हिंसक तनाव जो हमेशा आत्म विनाशकारी होता है एवं इससे कुछ हासिल नहीं होता बल्कि बहुत कुछ खोता है और कभी-कभी सब कुछ खो जाता है, उससे ऊपर उठने के लिए निष्कपट वार्ता की जरूरत है।" उन्होंने रेखांकित किया कि वार्ता एवं एकजुटता ही शांति का निर्माण एक साथ करने में मदद दे सकते हैं।

पराग्वे में कलीसिया के धर्मगुरूओं ने भी स्थिरता की अपील की है तथा कोविड-19 के संक्रमण एवं महामारी से उत्पन्न आर्थिक संकट के मद्देनजर राष्ट्रीय वार्ता का आह्वान किया है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

18 March 2021, 15:15