खोज

उर में अतर-धार्मिक बैठक में  प्रार्थना करते  संत पापा और अन्य धार्मिक नेतागण उर में अतर-धार्मिक बैठक में प्रार्थना करते संत पापा और अन्य धार्मिक नेतागण 

उर में अंतर-धार्मिक बैठक में इब्राहीम के पुत्रों की प्रार्थना

शनिवार 6 मार्च को दक्षिणी ईराक स्थित उर में अंतर-धार्मिक बैठक में इब्राहीम के पुत्रों की प्रार्थना को संत पापा फ्राँसिस की ओर से एक पुरोहित ने प्रार्थना का पाठ किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

उर, शनिवार, 6 मार्च 2021(रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने अपनी इराक यात्रा के दूसरे दिन शनिवार 6 मार्च को दक्षिणी ईराक स्थित ऊर शहर का दौरा किया। ऊर शहर यहूदियों, ख्रीस्तीयों एवं इस्लाम धर्मानुयायियों के पूर्वज और पिता अब्राहम की जन्म एवं कर्म भूमि है। इसी भूमि पर सन्त पापा फ्राँसिस ने ईराक के प्रमुख धर्मों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और एक अन्तर-धार्मिक समारोह का नेतृत्व किया। एक पुरोहित द्वारा किये गये प्रार्थना के साथ समारोह सम्पन्न हुआ।

प्रार्थना 

ʺसर्वशक्तिमान ईश्वर, हमारे सृजनहार, आप हमारे मानव परिवार और आपके हाथों के हर काम से प्यार करते हैं:

हम अब्राहम के बच्चे, यहूदी, ख्रीस्तीय और मुसलमान, अन्य विश्वासियों और भली इच्छा के सभी व्यक्तियों के साथ, इस महान और प्यारे देश को एक प्रतिष्ठित पुत्र अब्राहम हमारे विश्वास का पिता, हमें देने के लिए धन्यवाद देते हैं।

विश्वासी व्यक्ति के रूप में उनके उदाहरण के लिए हम आपको धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने आपकी आज्ञा का पूरी तरह से पालन किया, अपने परिवार, अपनी जाति और अपनी जन्मभूमि को पीछे छोड़ दिया और एक ऐसी भूमि के लिए प्रस्थान किया जिसे वे नहीं जानते थे।

हम विश्वास में अपने सामान्य पिता द्वारा हमारे लिए निर्धारित साहस, लचीलापन, आत्मा की ताकत, उदारता और आतिथ्य के उदाहरण के लिए भी आपको धन्यवाद देते हैं।

हम उनके अटल विश्वास के लिए एक विशेष रुप से धन्यवाद करते हैं, उन्होंने आपके आदेश का पालन करने में अपने बेटे का बलिदान करने के लिए भी तत्परता दिखाई थी। हम जानते हैं कि यह एक चरम परीक्षा थी, फिर भी वे इस परीक्षा में विजयी हुए, क्योंकि उन्होंने आप में असीम भरोसा किया। आप दयालु हैं और हमेशा नए सिरे से शुरुआत करने की संभावना प्रदान करते हैं।

हम आपको धन्यवाद देते हैं, क्योंकि हमारे पिता अब्राहम को आशीर्वाद देते हुए, आपने उन्हें सभी लोगों के लिए आशीर्वाद बनाया।

हे हमारे पिता अब्राहम के ईश्वर और हमारे ईश्वर, हम आपसे विनती करते हैं,आप हमें एक मजबूत विश्वास दीजिए, एक विश्वास जो अच्छे कामों में है, एक विश्वास जो आपके और हमारे सभी भाइयों और बहनों के लिए हमारे दिल खोल देता है और एक असीम आशा जो हर स्थिति में आपके वादों के प्रति आपकी निष्ठा को समझने में सक्षम है।

हम में से प्रत्येक को, सभी लोगों के लिए, विशेष रूप से शरणार्थियों और विस्थापितों, विधवाओं और अनाथों, गरीबों और दुर्बल लोगों के लिए अपनी प्यार भरी देखभाल के गवाह बनाएं।  

हमारे दिलों को आपस में माफी मांगने के लिए खोलें और इस तरह हमें मेल-मिलाप के साधन बनाएं,जिससे कि हम  एक अधिक न्यायपूर्ण और भाईचारे के समाज का निर्माण कर सकें।

जो मारे गए हैं, विशेष रूप से हिंसा और युद्ध के शिकार हैं वे आपके निवास में शांति और प्रकाश में रहें।

हे ईश्वर, अपहरण के पीड़ितों की तलाश करने और महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष तरीके से अधिकारियों की सहायता करें।

पृथ्वी, हमारे सामान्य घर की देखभाल करने में हमारी मदद करें, जो आपकी भलाई और उदारता में आपने हम सभी को दिया है।

हे ईश्वर, इस देश के पुनर्निर्माण के काम में हमारा मार्गदर्शन करें और अपने घरों एवं ज़मीन को पीछे छोड़ने के लिए मजबूर लोगों की मदद करने और उन्हें सुरक्षा और सम्मान में वापस लाने और एक नए, शांत और समृद्ध जीवन में मदद करने के लिए आवश्यक शक्ति प्रदान करें। तथास्तु।ʺ

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

06 March 2021, 12:15