उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 11 फरवरी 2021 (रेई)- संत पापा ने इस अवसर पर लूर्द की माता मरियम की मध्यस्थता द्वारा रोगियों के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ट्वीट संदेश में लिखा, "रोगियों के संरक्षिका लूर्द की माता मरियम की मध्यस्थता द्वारा प्रभु से प्रार्थना करें कि वे उन सभी लोगों को आत्मा और शरीर का स्वास्थ्य प्रदान करें जो बीमारी एवं मौजूदा महामारी से पीड़ित हैं। वे उन लोगों को शक्ति प्रदान करें जो इस इम्तहान की घड़ी में उनकी मदद कर रहे हैं।"
दूसरा ट्वीट संदेश
संत पापा ने बीमार लोगों के प्रति अपना आध्यात्मिक सामीप्य व्यक्त किया है। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है, "विश्व रोगी दिवस पर मेरा ध्यान उन लोगों की ओर विशेष रूप से जाता है जो बीमार हैं और जो उनकी मदद करते हैं। मैं खासकर, उन लोगों की याद करता हूँ जो कोरोनावायरस महामारी के परिणामों से परेशान हैं। मैं अपना आध्यात्मिक सामीप्य सभी लोगों के प्रति, खासकर सबसे गरीब लोगों के प्रति व्यक्त करता हूँ।"
