उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, शनिवार, 27 फरवरी 2021 (रेई)- संत पापा फ्रांसिस ने चालीसा काल की यात्रा में आगे बढ़ते हुए मनन-चिंतन एवं मौन प्रार्थना करने का प्रोत्साहन दिया।
उन्होंने 27 फरवरी के ट्वीट संदेश में लिखा, "मनन-चिंतन एवं मौन प्रार्थना द्वारा, आशा हमें आंतरिक प्रकाश की तरह, चुनौतियों का सामना करने एवं हमारे मिशन में चुनाव करने के लिए उंजियाला की प्राप्त होती है। अतः हमें प्रार्थना करना और एकांत में, प्रेमी पिता से मुलाकात करना है। (मती. 6:6)
