उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, शनिवार, 20 फरवरी 2021 (रेई)- संत पापा फ्रांसिस ने शनिवार के ट्वीट संदेश में लिखा, "प्रभु हमारे ईश्वर, हमें कृपा दे कि हम सुसमाचार को जी सकें और हरेक मानव व्यक्ति में ख्रीस्त को पहचान सकें जिससे कि हम परित्यक्त लोगों की पीड़ा एवं हमारी दुनिया में भुला दिये गये लोगों में उन्हें क्रूसित देख सकें और नई शुरूआत करनेवाले सभी भाई बहनों में उन्हें पुनर्जीवित।"
दूसरा ट्वीट संदेश
अपने दूसरे ट्वीट संदेश में उन्होंने चालीसा काल की याद दिलाते हुए कहा, "इस चालीसा काल में, ख्रीस्त में प्रकट सच्चाई को स्वीकार करने और जीने का अर्थ है, सबसे पहले ईश्वर के वचन के लिए अपना हृदय खोलना, जिसको कलीसिया पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तांतरित करती हैं।"
