राखबुध के अवसर पर राख लगाते संत पापा राखबुध के अवसर पर राख लगाते संत पापा 

वाटिकन में राखबुध की धर्मविधि एवं चालीसाकाल के उपदेश

वाटिकन प्रेस कार्यालय ने जानकारी दी है कि संत पापा फ्राँसिस राखबुध के दिन सुबह 9.30 बजे संत पेत्रुस महागिरजाघर में ख्रीस्तयाग अर्पित करें जहाँ वे सीमित विश्वासियों के साथ राख पर आशीष एवं राख लगाने की धर्मविधि सम्पन्न करेंगे। रविवार को देवदूत प्रार्थना के लिए संत पापा प्रेरितिक प्रासाद की खिड़की पर नजर आयेंगे।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार, 6 फरवरी 2021 (रेई)- कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचने के उपायों को ध्यान में रखते हुए 17 फरवरी के ख्रीस्तयाग में विश्वासियों की संख्या सीमित कर दी गई है। ख्रीस्तयाग के कारण आमदर्शन समारोह स्थगित रहेगा।  

राखबुध के साथ चालीसा काल शुरू हो जाएगा। वाटिकन ने यह भी घोषणा की है कि चालीसा काल का उपदेश कार्डिनल रानियेरो कंतालामेस्सा ओएफएम प्रस्तुत करेंगे। आगमन काल की तरह चालीसा काल का उपदेश भी वाटिकन के पौल षष्ठम सभगार में सम्पन्न होगा ताकि प्रतिभागियों के लिए पर्याप्त जगह मिल सके।

कार्डिनल, महाधर्माध्यक्ष, धर्माध्यक्ष, परमधर्मपीठीय परिवार के अध्यक्ष, रोमन कुरिया के कर्मचारी और रोम विकारियेट के सुपीरियर जेनेरल या धर्मसंघों के परमाधिकारी प्रवचन में भाग ले सकते हैं।

चालीसा उपदेश 26 फरवरी, 5,12 और 26 मार्च को, संत पापा फ्रांसिस की उपस्थिति में सुबह 9.00 बजे शुरू होगा।

रविवार की देवदूत प्रार्थना विश्वासियों के साथ

महामारी के कारण लॉकडाऊन के बाद अब 7 फरवरी से विश्वासी संत पेत्रुस महागिरजाघर में उपस्थित होकर संत पापा के साथ देवदूत प्रार्थना में भाग ले पायेंगे।

पिछले 20 दिसम्बर को संत पापा ने अंतिम बार, प्रेरितिक आवास की खिड़की से देवदूत प्रार्थना का पाठ किया था। उसके बाद से उन्होंने कोरोनावायरस महामारी के प्रतिबंधों का पालन करते हुए प्रेरितिक आवास की लाईब्रेरी से, लाईव प्रसारण के माध्यम से प्रार्थना को जारी रखी थी।  

अगले रविवार से संत पापा पुनः संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण से प्रेरितिक प्रासाद की खिड़की में नजर आयेंगे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

06 February 2021, 13:48