माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, बुधवार 3 फरवरी 2021 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने बुधवार को आम दर्शन समारोह के दौरान पूजन धर्मविधि और प्रार्थना पर धर्मशिक्षा दी। इसी के मद्देनजर उन्होंने ट्वीट कर पूजन धर्म विधियों में भाग लेने और जीवित प्रभु से मुलाकात करने हेतु प्रेरित किया।
1ला ट्वीट
संदेश में संत पापा ने लिखा, ʺकलीसिया सुसमाचार का प्रचार करती है। कलीसिया पूजन धर्म विधियों की सुंदरता के साथ सुसमाचार का प्रचार करती है। आइए, हम पूजन समारोह में जीवित मसीह के साथ व्यक्तिगत रुप से मुलाकात करने हेतु कृपा मांगें, ताकि हमारा जीवन ईश्वर को अर्पित एक आध्यात्मिक बलिदान बन जाए।ʺ
2रा ट्वीट
दूसरे ट्वीट में संत पापा ने मानव बंधुत्व के प्रथम अंतर्राष्ट्रीय दिवस की याद दिलाते हुए सभी को उसमें सहभागी होने हेतु आमंत्रित किया।
संदेश में उनहोंने लिखा, ʺकल हम मानव बंधुत्व के प्रथम अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाएंगे। आइए, हम प्रार्थना करें और हर दिन उस मकसद के लिए काम करें ताकि हमारी दुनिया में हर कोई भाईचारे के साथ और शांति में एक साथ रह सकें।ʺ
