माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, सोमवार 22 फरवरी 2021 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने कार्डिनल माउरो गाम्बेत्ती को वाटिकन सिटी के लिए विकर जनरल के रूप में नामित किया। वे संत पेत्रुस महागिरजाघर के नए प्रधान याजक और संत पेत्रुस महागिरजाघर की रख-रखाव समिति के अध्यक्ष हैं। कार्डिनल गाम्बेत्ती ने 2013 से 2020 तक असीसी में संत फ्रांसिस समुदाय के सुपीरियर जनरल के रूप में कार्य किया था।
वे कार्डिनल एंजेलो कोमिस्त्री का स्थान लेते हैं जिनका इस्तीफा संत पापा फ्राँसिस ने स्वीकार किया।
