डिब्रूगढ़ (भारत) धर्मप्रांत के नये धर्माध्यक्ष अलबर्ट हेमरोम डिब्रूगढ़ (भारत) धर्मप्रांत के नये धर्माध्यक्ष अलबर्ट हेमरोम  

डिब्रूगढ़ (भारत) धर्मप्रांत के नये धर्माध्यक्ष अलबर्ट हेमरोम

संत पापा ने डिब्रूगढ़ (भारत) धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष का इस्तीफा स्वीकार कर उनके स्थान में सहायक धर्माध्यक्ष अलबर्ट हेमरोम को नियुक्त किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 15 फरवरी 2021 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने सोमवार 15 फरवरी को डिब्रूगढ़ (भारत) धर्मप्रांत के 75 वर्षीय धर्माध्यक्ष जोसेफ आइन्द एस.डी.बी.का इस्तीफा स्वीकार किया। साथ ही उसी धर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष अलबर्ट हेमरोम को डिब्रूगढ़ (भारत) धर्मप्रांत का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

धर्माध्यक्ष जोसेफ आइन्द का जन्म 5 नवंबर, 1945 को डिब्रूगढ़ धर्मप्रांत में नाहरानी में हुआ था। 27 नवंबर, 1976 को उनका डॉन बॉस्को के सलेसियन धर्मसंधी पुरोहित के रुप में अभिषेक हुआ। उन्हें 11 नवंबर, 1994 को डिब्रूगढ़ का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया गया था और 19 मार्च, 1995 को धर्माध्यक्षीय अभिषेक किया गया था। वे वर्तमान में उत्तर पूर्वी क्षेत्र धर्माध्यीय सम्मेलन के सामाजिक संचार आयोग के अध्यक्ष हैं। धर्माध्यक्ष जोसेफ आइन्द ने 26 वर्षों से डिब्रूगढ़ धर्मप्रांत में अपनी सेवा दी है।

नये धर्माध्यक्ष अलबर्ट हेमरोम

संत पापा फ्राँसिस ने सोमवार 15 फरवरी को डिब्रूगढ़ धर्मप्रांत के नये धर्माध्यक्ष अलबर्ट हेमरोम को नियुक्त किया।

 धर्माध्यक्ष अलबर्ट हेमरोम का जन्म 27 फरवरी, 1969 को डिब्रूगढ़ धर्मप्रांत में कोनापाथार में हुआ था। उन्होंने संत जोसेफ माइनर सेमिनरी, डिब्रूगढ़ में प्रवेश किया और फिर क्राइस्ट द किंग कॉलेज और ओरिएंन्स थियोलॉजिकल कॉलेज, शिलांग में अध्ययन किया।

25 अप्रैल 1999 को डिब्रूगढ़ धर्मप्रांत के धर्मप्रांतीय पुरोहित के रुप में उनका अभिषेक हुआ। उन्होंने  संत पीटर परमधर्मपीठीय महाविद्यालय, बैंगलोर से 2003 में कैनन लॉ में मास्टर की डिग्री हासिल की और परमधर्मपीठीय लातेरन विश्वविद्यालय, रोम से 2014 में कैनन लॉ में डॉक्टरेट किया।

उन्होंने धर्मप्रांत में निम्नलिखित सेवाएँ दी : 1999 से 2001 तक संत फ्राँसिस असीसी पल्ली, राजाबारी में सहायक पुरोहित,  2003 से 2006 तक संत जोसेफ माइनर सेमिनरी, डिब्रूगढ़ में प्रीफेक्ट, 2006 से 2011 तक संत फ्राँसिस असीसी पल्ली, राजाबारी में पल्ली पुरोहित और ओरिएंट थियोलॉजिकल कॉलेज, शिलांग में विज़िटिंग प्रोफेसर, 2011 से 2013 तक, उन्होंने रोम में लातेरन विश्वविद्यालय में कैनन लॉ का अध्ययन किया।

2014 के बाद से 2018 तक वे धर्मप्रंतीय ट्रिब्यूनल के न्यायिक विकर और संत जोसेफ माइनर सेमिनरी, डिब्रूगढ़ के रेक्टर थे। वे कॉलेज ऑफ कंसल्टर्स और पुरोहित काउंसिल के सदस्य, साथ ही लोकधर्मी और परिवार आयोग के सचिव और ओरिएंट थियोलॉजिकल कॉलेज, शिलांग में कैनन लॉ के अतिथि प्रोफेसर थे।

संत पापा फ्राँसिस ने रविवार 2 दिसम्बर 2018 को डिब्रूगढ़ धर्मप्रांत के धर्मप्रांतीय पुरोहित फादर अलबर्ट हेमरोम को डिब्रूगढ़ धर्मप्रांत का सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

15 February 2021, 14:04