संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण 

संत पापा ने धन्य घोषणा हेतु 8 आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया

संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 20 फरवरी को परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा धन्य घोषणा के लिये प्रस्तावित 8 आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 20 फरवरी 2021 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार को संत घोषणा के लिए बनी परमधर्मपीठीय धर्मसंघ के प्रीफेक्ट कार्डिनल मार्चेल्लो सेमेरारो से मुलाकात की और धर्मसंघ द्वारा प्रस्तावित 8 आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया, जिनमें 2 पुरूष और 6 महिलाएँ हैं।

उनके नाम इस प्रकार हैं-

ईश सेवक अल्बिनो अल्वेस दा कुन्हा ए सिल्वा के विरोचित सदगुणों को मान्यता मिली है। वे एक धर्मप्रांतीय पुरोहित थे। इनका जन्म 22 सितंबर 1882 को कोडसो (पुर्तगाल) में हआ और 19 सितंबर 1973 को काटांडुवा (ब्राजील) में निधन हुआ।

 ईश सेवक फादर संत पॉल के इग्नासियुस (जियोर्जियो स्पेंसर) के विरोचित सदगुणों को मान्यता मिली है। वे येसु मसीह के दुखभोग धर्मसंघ के पुरोहित थे। इनका जन्म 21 दिसंबर 1799 को लंदन (इंग्लैंड) में हुआ और 1 अक्टूबर 1864 को कार्स्टेयर (स्कॉटलैंड) में निधन हो गया।

ईश सेविका अर्मेनिडा बर्रेल्ली, के विरोचित सदगुणों को मान्यता मिली है। वे संत फ्रांसिस के तीसरे ऑर्डर के प्रभु येसु मसीह के शासन के मिशनरी सेकुलर संस्था की सह-संस्थापिका थीं। इनका जन्म 1 दिसंबर 1882 को मिलान (इटली) में हुआ और 15 अगस्त 1952 को मार्जियो (इटली) में मृत्यु हो गई।

ईश सेविका मारिया फेलिसिता फोर्टुनाता बासगियो (अन्ना क्लारा जोवान्ना) के विरोचित सदगुणों को मान्यता मिली है। वे संत अगुस्टीन धर्मसमाज की मठवासिनी थीं। इनका जन्म 5 मई 1752 को फेरारा (इटली) में हुआ और 11 फरवरी 1829 को रोविगो (इटली) में निधन हुआ।

ईश सेविका फ्लोराल्बा रोंदी (लुईजा रोसिना) के विरोचित सदगुणों को मान्यता मिली है। वे पालोज्जो संस्थान के गरीबों के धर्मबहनों के धर्मसमाज की धर्मबहन थी। इनका जन्म 10 दिसंबर 1924 को पेड्रेंगो (इटली) में हुआ और 25 अप्रैल 1995 को मोसंगो (डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो) में निधन हो गया।

ईश सेविक क्लाराअंजेला घिलार्डी (अलेसांड्रा) के विरोचित सदगुणों को मान्यता मिली है। वे पालोज्जो संस्थान के गरीबों के धर्मबहनों के धर्मसमाज की धर्मबहन थी। इनका जन्म 21 अप्रैल 1931 को ट्रेसकोर बालनारियो (इटली) में हुआ और 6 मई 1995 को किकविट (कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य) में निधन हुआ।

ईश सेविका दीनारोसा बेल्लेरी (तेरेसा सांता) ) के विरोचित सदगुणों को मान्यता मिली है। वे पालोज्जो संस्थान के गरीबों के धर्मबहनों के धर्मसमाज की धर्मबहन थी।  इनकी जन्म 11 नवंबर 1936 को कैलीना डी विला कैर्सीना (इटली) में हुआ और 14 मई 1995 को किकविट (डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो) में निधन हो गया।

ईश सेविका लोक धर्मी एलिसा जाम्बेलूका के विरोचित सदगुणों को मान्यता मिली है। वे तेरेसियाना संस्था की सदस्य थी।  इनका जन्म 30 अप्रैल 1941 को इस्नेलो (इटली) में पैदा हुए और 5 जुलाई 1986 को रोम (इटली) में निधन हो गया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

20 February 2021, 13:59