खोज

पांडिचेरी- कुड्डालोर महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष अंतोनी आनंदनारायण पांडिचेरी- कुड्डालोर महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष अंतोनी आनंदनारायण  

संत पापा ने महाधर्माध्यक्ष अंतोनी का इस्तीफा किया स्वीकार

संत पापा फ्राँसिस ने पांडिचेरी- कुड्डालोर महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष अंतोनी आनंदनारायण का इस्तीफा स्वीकार किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 27 जनवरी 2021 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने पांडिचेरी- कुड्डालोर (भारत) के मेट्रोपॉलिटन महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष अंतोनी आनंदनारायण का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। 76 वर्षीय महाधर्माध्यक्ष अंतोनी ने विगत 17 वर्षों से इस पद पर थे। नियमानुसार 75 वर्ष के होने पर महाधर्माध्यक्ष ने अपना इस्तीफा संत पापा फ्राँसिस को सौंप दिया था जिसे आज संत पापा ने स्वीकार कर लिया है।

पॉन्डिचेरी और कुड्डालोर के महाधर्माध्यक्ष अंतोनी आनंदनारायण का जन्म 18 जुलाई 1945 को तमिलनाडु कुंभकोणम धर्मप्रांत के वरदराजनपेट में हुआ था। इनका धर्माध्यक्षीय आदर्श वाक्य हैः ʺविश्वास और प्रेम के साथ सेवाʺ

महाधर्माध्यक्ष अंतोनी ने मिसियोलॉजी और कैनन लॉ में डॉक्टरेट किया है।

21 दिसंबर 1971 को उनका पुरोहिताभिषेक हुआ। उन्हें 12 जनवरी 1997 को ऊटाकामुंड के धर्माध्यक्ष के रूप में नामित किया गया था और 29 जनवरी 1997 को महाधर्माध्यक्ष माइकेल अगुस्टीन और महाधर्माध्यक्ष अरुलदास जेम्स के सह-अभिषकों के साथ कार्डिनल दुरईसामी साइमन लॉर्डुसामी ने उनका धर्माध्यक्षीय अभिषेक किया था।

उन्हें 10 जून 2004 को पांडिचेरी-कुड्डालोर के रोमन काथलिक महाधर्मप्रांत का महाधर्माध्यक्ष के रूप में नामांकित किया गया और 5 जुलाई 2004 को उन्होंने अपना पद संभाला।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

27 January 2021, 14:43