उषामनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, मंगलवार, 19 जनवरी 2021 (रेई)- संत पापा फ्राँसिस ने 19 जनवरी के ट्वीट संदेश में ख्रीस्तीय एकता को प्रोत्साहन देते हुए लिखा, "येसु हमें निमंत्रण देते हैं कि हम उनसे संयुक्त रहें ताकि प्रचुर फल ला सकें (यो.15,5-9) प्रभु के साथ संयुक्त रहने का अर्थ है, अपने आपसे बाहर निकलने का साहस करना ताकि हम दूसरों की जरूरतों पर ध्यान दे सकें और दुनिया में ख्रीस्तीय साक्ष्य दे सकें।"
