माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, सोमवार 25 जनवरी 2021 (वाटिकन न्यूज) : काथलिक पंचाग अनुसार वर्ष का तीसरा रविवार ईश्वर वचन रविवार मनाया जाता है। इस दिन संत पापा फ्राँसिस ने चार ट्वीट संदेश लिखा जो निम्नलिखित हैं।
1ला ट्वीट
संत पापा ने पहले ट्वीट में लिख, ʺ येसु सभी से ईश्वर की बात करते हैं, जहां कहीं भी वे खुद को पाते हैं: उसने " समुद्र तट पर साथ चलते हुए" मछुआरों से बातें की, जो "अपने जाल डाल रहे थे" (मारकुस 1:16)। वे सबसे साधारण समय और स्थानों में लोगों से बातें करते हैं। यहाँ हम ईश्वर के वचन की सार्वभौमिक शक्ति को देखते हैं।ʺ
2रा ट्वीट
दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, ʺईश्वर के बारे में हमारे हर शब्द से पहले, हमारे लिए उनका शब्द है, उनका वचन है, जो हमें बताता रहता है: “डरो मत, मैं तुम्हारे साथ हूँ। मैं तुम्हारे बगल में चलता हूँ और मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा।”
3रा ट्वीट
तीसरे ट्वीट में संत पापा ने लिखा,ʺ ईश्वर का वचन जो हमारे दिलों की मिट्टी में बोया गया है, हमें दूसरों की निकटता के माध्यम से आशा को बोने की ओर ले चले, जैसा कि ईश्वर ने हमारे साथ किया है।ʺ
4था ट्वीट
चौथे ट्वीट में उन्होंने लिखा, ʺआइए, हम ईश्वर के वचन को अनदेखा न करें! यह एक प्रेम पत्र है, इसे उसने लिखा है, जो हमें भली भांति जानता है। इसे पढ़ते हुए, हम फिर से उसकी आवाज़ सुनते हैं, उसका चेहरा देखते हैं और उसकी आत्मा को प्राप्त करते हैं।ʺ
