खोज

संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस 

संत पापा का 17 और 18 जनवरी का ट्वीट संदेश

संत पापा फ्राँसिस ने ख्रीस्तीय एकता प्रार्थना सप्ताह के पहले दिन 18 जनवरी को और रविवार 17 जनवरी को तीन मुद्दो पर लोगों का ध्यान आकर्षित कराते हुए ट्वीट किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 18 जनवरी 2021 (रेई) : संत पापा ने ख्रीस्तीय एकता प्रार्थना सप्ताह (18-25 जनवरी) के पहले दिन याने सोमवार को ट्वीट कर प्रार्थना करने के लिए प्रेरित किया।

18 जनवरी का ट्वीट

संदेश में उन्होंने लिखा, ʺआज ख्रीस्तीय एकता के लिए प्रार्थना सप्ताह शुरू होता है। इस साल, प्रार्थना का विषय येसु के अनुरोध को संदर्भित करता है: तुम मेरे प्रेम में बने रहो और बहुत फल उत्पन्न करो।" (सीएफ, योहन 15: 5-9)।

17 जनवरी का 1ला ट्वीट

संत पापा फ्राँसिस ने रविवारीय पुजन विधि के लिए चयनित सुसमाचार में चेलों के बुलावे पर चिंतन करते हुए सभी ख्रीस्तियों को ईश्वर के बुलावे का प्रत्युत्तर खुशी से देने हेतु प्रेरित करते हुए ट्वीट किया।

संदेश में उन्होंने लिखा, ʺईश्वर ने हममें से प्रत्येक को अपने प्रेम में बनाया है और ईश्वर के प्रेम का जवाब हर विश्वासी को बड़ी खुशी से ईश्वर और अपने भाई और बहनों की सेवा करते हुए देना है।ʺ

2रा ट्वीट

दूसरे ट्वीट में संत पापा ने इटली के काथलिकों और यहूदियों के बीच संवाद को विकसित करने के 32वें दिवस पर आपसी सहयोग हेतु प्रेरित किया।

संदेश में उन्होंने लिखा, ʺआज इटली में काथलिक और यहूदियों के बीच संवाद के गहन और विकास के लिए दिवस मनाया जा रहा है। मैं इस पहल से प्रसन्न हूँ जो तीस वर्षों से चल रही है और मुझे आशा है कि यह भ्रातृत्व और सहयोग के प्रचुर फल वहन करेगी।ʺ

3रा ट्वीट

तीसरे ट्वीट में संत पापा ने इंडोनेशिया के भूकंप पीड़ितों उनके प्रियजनों और सहायता कर्मियों के लिए, साथ ही शनिवार को हुए हवाई जहाज दुर्घटना में मारे गये लोगों के लिए प्रार्थना करने की अपील की।

संदेश में उन्होंने लिखा, ʺआइए, हम इंडोनेशिया के सुलावेसी में हुए भूकंप से पीड़ित हमारे भाइयों और बहनों के लिए एक साथ प्रार्थना करें। प्रभु उन सभी को सांत्वना दें और उन सभी राहत कर्मियों के लिए भी प्रार्थना करें जो लोगों की  सहायता प्रयासों में लगे हुए हैं। आइए, हम इंडोनेशिया में हवाई जहाज दुर्घटना के पीड़ितों के लिए भी प्रार्थना करें।ʺ

विदित हो कि इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में शुक्रवार रात को आये शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 42 लोगों की मौत हुई है। छह दशमलव दो तीव्रता वाले इस भूकंप से बडी संख्‍या में लोग घायल और बेघर हुए हैं। राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी के मुताबिक 600 से अधिक लोग घायल हुए हैं जिनमें करीब 200 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन का कहना है कि भूकंप के कारण 2,000 लोग बेघर हो गए हैं और भूकंप के बाद कम से कम तीन भूस्खलन हुए। इंडोनेशिया में इसी द्वीप में 2018 में आये भूकंप में 2,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

शनिवार 16 जनवरी को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के महज कुछ समय बाद ही बोईंग 737-500 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 62 लोग सवार थे। राहत एवं बचाव दल के सदस्यों को जावा के समुद्र से रविवार सुबह मानव अवशेष, फटे कपड़े एवं धातु के कुछ टुकड़े मिले हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

18 January 2021, 14:32