थाईलैंड के विश्वासी प्रार्थना करते हुए थाईलैंड के विश्वासी प्रार्थना करते हुए 

आइए, हम ईश्वर का मार्ग चुनें! संत पापा फ्राँसिस

संत पापा फ्राँसिस ने 16 जनवरी को ट्वीट कर सभी ख्रीस्तियों को जीवन यात्रा में येसु का मार्ग चुनने हेतु प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 16 जनवरी 2021 (रेई) : जीवन एक यात्रा है प्रत्येक मानव इस लम्बे मार्ग का यात्री है। जिसे जितना सुनियोजित करने का प्रयत्न करते है वो उतना ही अनियोजित प्रतीत होता है। इसकी अनिश्चितताओं के बीच ही इसका वास्तविक आनन्द है। जीवन का सही सुख पाने हेतु संत पापा ने सभी ख्रीस्तियों को प्रभु का मार्ग चुनने हेतु प्रेरित किया।

संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीट में लिखा, ʺहम हमेशा जीवन यात्रा में आगे बढ़ते हैं। आइए, हम ईश्वर का मार्ग चुनें! तो हमें पता चलेगा कि कोई अप्रत्याशित घटनाएँ नहीं हैं, कोई रास्ता कठिन नहीं है और ऐसी कोई दुःख भरी रात नहीं है जिसका सामना येसु के साथ मिलकर नहीं किया जा सकता है।ʺ

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

16 January 2021, 13:23