धर्माध्यक्ष फाबियो फाबेने धर्माध्यक्ष फाबियो फाबेने  

संत पापा ने संत प्रकरण धर्मसंघ के नए सचिव को नियुक्त किया

संत पापा फ्राँसिस ने धर्माध्यक्ष फाबियो फाबेने को परमधर्मपीठीय संत प्रकरण धर्मसंघ के नए सचिव के रूप में नियुक्त किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 18 जनवरी 2021 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने सोमवार को परमधर्मपीठीय संत प्रकरण धर्मसंघ के नए सचिव को नियुक्त किया।

मोंटेफैसोन के धर्माध्यक्ष फाबियो फाबेने ने 8 फरवरी 2014 से धर्माध्यक्षों के धर्मसभा के उपसचिव के रूप में कार्य किया है।

जीवन परिचय

धर्माध्यक्ष फाबियो का जन्म 12 मार्च 1959 को रोम, इटली में हुआ था। धर्माध्यक्ष फाबियो ने मोंटेफैसोन के माइनर सेमिनरी में प्रवेश किया और वितेरबो के पोंटिफिकल रीजनल सेमिनरी में ईशशास्त्र की पढ़ाई पूरी की। 26 मई 1984 को उसी धर्मप्रांत के लिए उनका पुरोहिताभिषेक हुआ।

बाद में उन्होंने पोंटिफिकल लातेरन यूनिवर्सिटी से कैनन लॉ में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।

उन्होंने 1984 से 1998 तक धर्माध्यक्षीय चांसलर के पद पर रहते हुए मोंटेफैसोन में संत मारिया देल जीलियो  पल्ली में पल्ली पुरोहित के रूप में कार्य किया और वितेरबो थियोलॉजिकल इंस्टीट्यूट में कैनन लॉ भी पढ़ाया।

1 जनवरी 1998 से, उन्होंने धर्माध्यक्षीय धर्मसंघ में काम किया, जहाँ उन्होंने 24 अप्रैल 2010 तक ऑफिस प्रमुख के रूप में कार्य किया। उन्होंने कार्डिनल मंडल के सचिवालय के स्थानापन्न के रूप में भी काम किया।

1996 के बाद से, वे लाज़ियो क्षेत्र में विवाह संबंधी अशक्त मामलों के लिए प्रथम दृष्टया न्यायालय और रोम धर्मप्रांत के साधारण न्यायालय के बाहरी जज रहे हैं।

उन्हें 11 जनवरी 2012 को संत पापा फ्राँसिस ने धर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

धर्माध्यक्ष फाबियो ने कानून पत्रिकाओं के लिए कई लेख लिखे हैं, कार्डिनल बार्बारियो और मॉन्सिन्योर लुइजी बोकाडोरो की आत्मकथाएँ तथा पुरोहितों और लोकधर्मियों दोनों की प्रेरिताई पर अनेक किताबें लिखी हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

18 January 2021, 14:26