माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी,शनिवार 30 जनवरी 2021 (वाटिकन न्यूज) : ‘एन्ट्राइड एट फ्रेटरनीटे’ और ‘एक्शन विवर एन्सेम्बल’ ये बेल्जियम की दो काथलिक संगठन हैं जो गरीबी के खिलाफ विकास परियोजनाओं और एकजुटता का समर्थन करके एक निष्पक्ष और अधिक समावेशी समाज के निर्माण में लगे हुए हैं। संत पापा फ्राँसिस ने शुक्रवार को एक संदेश में उन्हें उनकी निष्ठा और उनके मिशन की उपलब्धि के लिए बधाई दी।
संत पापा ने अपने संदेश में लिखा वे जिन चुनौतियों से निपट रहे हैं, कोविद -19 महामारी से उत्पन्न संकट उसे और भी जटिल बना दिया है। महामारी पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है और इसके शिकार सबसे ज्यादा गरीब और कमजोर उपेक्षित लोग हैं। इसलिए आपके द्वारा किये गए कार्य को आगे बढ़ाना और विकसित करना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।
संत पापा ने पूरे हृदय से संगठनों के सदस्यों और कई स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित किया जो पल्लियों और नागरिक समाज में काम करते हैं।
उन्होंने कहा, "मैं आपको और आपके सहयोगियों को प्रोत्साहित करता हूँ, जो दिन-ब-दिन अस्वीकार्य गरीबी के खिलाफ लड़ते हैं, मैं उन दाताओं के प्रति भी आभार प्रकट करता हूँ जो वित्तीय सहायता देकर आपके कामों को संभव बनाते हैं। हम सभी का उद्देश्य एक ही है: एक अधिक न्यायपूर्ण और भ्रातृत्वपूर्ण विश्व का निर्माण करना।"
बेलजियन धर्माध्यक्षों द्वारा स्थापित संगठन
संत पापा फ्राँसिस ने अपने संदेश में संगठनों का परिचय देते हुए कहा कि 1961 में, बेल्जियम के काथलिक धर्माध्यक्षों द्वारा एक चालीसा अभियान में इसका शुभारंभ किया गया था, जिसमें उन्होंने सभी काथलिकों को कांगो में पीड़ित आबादी की ठोस एकजुटता दिखाने के लिए आमंत्रित किया था जिसने हाल ही में स्वतंत्रता प्राप्त की थी।
इसके लिए उन्होंने ‘एन्ट्राइड एट फ्रेटनीटी’ संगठन की स्थापना की, जो तब से बेल्जियम कलीसिया के चालीसा अभियान को तैयार और व्यवस्थित किया गया और दुनिया भर के देशों में अपनी गतिविधियों का विस्तार करता चला गया।
1971 में धर्माध्यक्षों ने आगमन काल में ‘एक्शन विवर एनसेम्बल’ अभियान को बेल्जियम में ही गरीबी से लड़ने वाले संघों की मदद करने के लिए लॉन्च किया गया।
संत पापा ने कहा, "मैं आपके दो संगठनों द्वार मिशन की उपलब्धि के लिए को बधाई देता हूँ और इस मिशन में कार्य करने वाले सभी स्वयंसेवकों, पेशेवरों और वित्तीय दानदाताओं का तहे दिल से धन्यवाद देता हूँ।"
